आप दुनिया की फैक्ट्री हैं और हम बैंक ऑफिस हैं: मोदी
शंघाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चीन दौरे का आज आखिरी दिन है। मोदी ने आज चीन के 20 शीर्ष कंपनियों के सीइओ से मुलाकात की। मोदी ने चीन की कंपनियों को मेक इन इंडिया के लिए न्यौता दिया। उन्होंने भारत और चीनी कंपनियों के बीच 22 अरब डॉलर के समझौते पर भी हस्ताक्षर किए। [ मोदी की चीन दौरे से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें ]

इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए मोदी ने चीन के बिजनेस फोरम में कहा कि भारत और चीन को साथ मिलकर काम करना होगा। मोदी ने कहा कि चीनी कंपनियों के लिए यह ऐतिहासिक मौका है कि वो भारत में आकर निवेश करे। उन्होंने उद्योगपतियों से वादा किया कि वो व्यापार के लिए अनुकूल माहौल बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
मोदी ने कहा कि अब भारत व्यापार के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है। मोदी ने चीनी उद्योगपतियों से कहा कि आप दुनिया की फैक्ट्री हैं जबकि हम दुनिया के बैक ऑफिस हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आप भारत आएं और आकर देखें। आपको बदलाव नजर आएगा। उन्होंने चीनी उद्योगपतियों को भारत में निवेश का न्योता देते हुए कहा कि अगर आप भारत आएंगे तो हम आपको सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications