Year Ender 2024: चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प की जय-जय, दूसरी बार फिर चुने गए टाइम 'पर्सन ऑफ द ईयर'
Year Ender 2024: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को टाइम पत्रिका ने एक बार फिर 2024 के लिए अपना 'पर्सन ऑफ द ईयर' नामित किया है। यह दूसरी बार है जब ट्रम्प को यह सम्मान मिला है, पहली बार 2016 में उन्हें यह सम्मान मिला था। पिछले साल पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को दिए गए सम्मान के बाद गुरुवार को यह घोषणा की गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रम्प दुनिया के चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जिन्हें टाइम ने दो बार 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुना है। इसे ट्रंप के लिए राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। टाइम का 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुने जाने और मैगजीन के कवर के अनावरण का जश्न मनाने के लिए ट्रंप न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में ओपनिंग बेल बजाएंगे।

डोनाल्ड ट्रम्प ने की ऐतिहासिक वापसी
टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स ने ट्रम्प के चयन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि "ऐतिहासिक पैमाने पर वापसी करने, पीढ़ी में एक बार होने वाले राजनीतिक पुनर्गठन को आगे बढ़ाने, अमेरिकी राष्ट्रपति पद को नया आकार देने और दुनिया में अमेरिका की भूमिका को बदलने के लिए, डोनाल्ड ट्रम्प टाइम के 2024 के पर्सन ऑफ द ईयर हैं।"
किसी ने नहीं की थी कल्पना
इस बार ट्रंप ने अमेरिकी राजनीति को उलट-पलट कर जोरदार वापसी की है, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। उन्होंने तमाम मुश्किलों, कानूनी अड़चनों और विरोधियों के सामूहिक प्रयास के बावजूद जीत दर्ज की है। 78 साल की उम्र में, वह राष्ट्रपति पद संभालने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति भी होंगे।
दुनिया में काफी प्रसिद्ध है टाइम का 'पर्सन ऑफ द ईयर'
टाइम का पर्सन ऑफ द ईयर हर साल पूरी दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। 2009 में टाइम के कवर पेज पर उन्हें पर्सन ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया था, जो उनके कई गोल्फ क्लबों में टंगा हुआ था। वाशिंगटन पोस्ट ने लगभग एक दशक बाद इसकी रिपोर्ट की, हालांकि टाइम में ऐसा कोई एडिशन कभी नहीं छपा।












Click it and Unblock the Notifications