Year Ender 2023: 100 साल के किसिंजर से लेकर वैगनर आर्मी चीफ प्रिगोजिन तक... इस साल इन हस्तियों ने कहा अलविदा
साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है। इस साल को खत्म होने में बस अब गिनती के दिन बाकी रह गए हैं। आईये जानते हैं दुनियाभर में बेहद चर्चित रहे उन हस्तियों के बारे में जिन्होंने इस साल सबको अलविदा कह दिया।
इस लिस्ट में विवादास्पद अमेरिकी राजनयिक हेनरी किसिंजर से लेकर प्रतिष्ठित आयरिश गायक सिनैड ओ'कॉनर और कुख्यात वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोजिन तक के नाम शामिल हैं।

हेनरी किसिंजर
अमेरिकी राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले पूर्व विदेश मंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हेनरी किसिंजर की 29 नवंबर को मौत हो गई। वे 100 साल के थे। हेनरी किसिंजर की पहचान एक स्कॉलर, स्टेट्समैन और दिग्गज डिप्लोमैट की रही। हेनरी किसिंजर अकेले ऐसे व्यक्ति रहे जो एक ही समय में राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और अमेरिका के विदेश मंत्री रहे। उनका अमेरिकी विदेश नीति पर ऐसा प्रभाव था जो आज किसी अन्य व्यक्ति का न हो सका।
मैट पेरी
साल 1994 में आया सिटकॉम शो फ्रेंड्स में चैंडलर बिंग का किरदार निभाने वाले एक्टर मैथ्यू पेरी का इस साल 28 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 54 साल के थे। मैथ्यू लॉस एंजेलिस के अपने घर के हॉट टब में मृत पाए गए। हालांकि, घटनास्थल से कोई ड्रग्स नहीं मिला। शुरुआती जांच में ऐसा माना गया कि मैथ्यू की डूबने से मौत हुई।
येवगेनी प्रिगोजिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले रूसी प्राइवेट आर्मी वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन की अगस्त में एक प्लैन दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस हादसे में प्लेन में मौजूद सभी 10 लोगों की मौत हो गई। कई विश्लेषकों का मानना है कि इस हत्या को पुतिन की सहमति मिली हुई थी।
सिल्वियो बर्लुस्कोनी
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का 12 जून को निधन हो गया। बर्लुस्कोनी इटली के सबसे अमीर नेता थे और राजनीति में आने से पहले वह देश के मीडिया टायकून रहे थे। बर्लुस्कोनी तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रहे। वह पहली बार सन् 1994 में देश के पीएम बने थे।
परवेज मुशर्रफ
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का 5 फरवरी 2023 को निधन हो गया। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ साल पहले मुशर्रफ को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाई गई थी। उससे पहले 2016 में उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया था। उन पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने के आरोप थे। मुशर्रफ 1998 में जनरल बने। उन्होंने भारत के खिलाफ कारगिल की साजिश रची थी।
मिलान कुंदेरा
समकालीन संसार के सर्वाधिक लोकप्रिय शास्त्रीय लेखक मिलान कुंदेरा का 11 जुलाई को निधन हो गया। उनका जन्म चेकोस्लोवाकिया में हुआ था। वे 94 साल के थे। अपने उपन्यास 'दी अनबियरेबल लाइटनेस ऑफ बींग' से उन्होंने पूरी दुनिया में पाठकों के दिलों में जगह बनाई। 'द जोक' उनका पहला उपन्यास था।
सैंड्रा डे ओ'कॉनर
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में सेवा देने वाली पहली महिला सैंडा ओ'कॉनर का इस साल 1 दिसंबर को 93 साल की उम्र में निधन हुआ। वह देश भर में लाखों महिलाओं के लिए एक आदर्श थीं। अदालत में अपने 25 वर्षों के दौरान, ओ'कॉनर ने प्लान्ड पेरेंटहुड बनाम केसी में निर्णायक मत दिया जिसमें रो बनाम वेड और गोर बनाम बुश जैसे चर्चित मामले हैं।
मोहम्मद अल फयाद
मिस्र मूल के ब्रिटिश अरबपति बिजनेसमैन मोहम्मद अल फयाद का 30 अगस्त को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मिस्त्र मूल के मोहम्मद अल फायद ब्रिटिश शाही परिवार के कट्टर आलोचक थे। बता दें कि साल 1997 में पेरिस में मोहम्मद अल फायद के बेटे डोडी फायद की ब्रिटेन की तत्कालीन राजुकमारी प्रिंसेस डायना के साथ सड़क हादसे में मौत हुई थी। उसके बाद से फायद ब्रिटिश शाही परिवार के तीखे आलोचक हो गए थे।
शेख नवाफ अल अहमद अल सबा
कुवैत के शासक शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का इसी महीने निधन हो गया। शेख नवाफ ने अपने पूर्ववर्ती दिवंगत शेख सबा अल अहमद अल सबा की 2020 में मृत्यु के बाद अमीर के रूप में शपथ ली थी। शेख नवाफ 83 साल की उम्र में क्राउन प्रिंस बनने वाले दुनिया के पहले अमीर थे।
ली केकियांग
चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का 27 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 68 साल के थे। ली केकियांग ने शी जिनपिंग के अधीन 10 साल तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। ली केकियांग ने अन्य प्रधानमंत्रियों की तुलना में अपनी एक आधुनिक छवि बनाई थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आर्थिक सुधारों के समर्थन में आवाज उठाई थी। हालांकि बाद में उनके संबंध शी जिनपिंग से बेहतर नहीं रहे।












Click it and Unblock the Notifications