29 वर्षीय सुलेमान की हाइट मापने में छूटे पसीने, 16 फीट का टेप भी छोटा ! गिनीज रिकॉर्ड पर हैं नजरें
29 साल के सुलेमान अब्दुल समेद घाना (पश्चिम अफ्रीका) में सबसे लंबे आदमी के रूप में मशहूर हैं। दुर्लभ स्थिति के कारण सुलेमान दुनिया के सबसे ऊंचे खिताब के दावेदार हैं। 7 फीट 4 इंच लंबे सुलेमान बीमारी से पीड़ित भी हैं।

पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना के 29 वर्षीय सुलेमान अब्दुल समेद को कुछ साल पहले अपनी असामान्य हाइट का पता चला। दुर्लभ स्थिति के कारण उनकी हाइट कीर्तिमान बनने वाली है। दुनिया के सबसे ऊंचे जीवित शख्स के खिताब के दावेदार सुलेमान 7 फीट और 4 इंच लंबे हैं। इन्हें अपनी साइज के जूते नहीं मिलते। इनकी माप के लिए यंत्र भी काम नहीं करते। (सभी तस्वीरें वीडियो ग्रैब- साभार यूट्यूब)

क्या सबसे लंबे होने का वर्ल्ड किरकॉर्ड बनेगा ?
अपने पड़ोसियों के घरों से भी ऊंची हाइट वाले 29 साल के सुलेमान अभी भी दुनिया के सबसे लंबे आदमी नहीं हैं। दुनिया के सबसे लंबे आदमी का गिनीज रिकॉर्ड तुर्की के सुल्तान कोसेन के नाम है। सुलेनाम कोसेन से लगभग एक फुट छोटे हैं। सुल्तान की हाइट 8 फीट 2.8 इंच है। ऐसे में संभावना है कि सुलेनाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं।

लंबाई के आगे छोटी पड़ गई माप
लंबे समय तक घाना में उचित उपकरणों की कमी के कारण सुलेमान की ऊंचाई मापी नहीं जा सकी। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी घाना के स्थानीय अस्पताल में सुलेमान को बताया गया कि वह 9 फीट 6 इंच लंबे हैं। हालांकि, अस्पताल के पास सुलेनाम की लंबाई मापने के लिए पर्याप्त बड़े उपकरण नहीं थे। ऐसे में सुलेमान की सटीक लंबाई मापी नहीं जा सकी।

अस्पताल की माप गलत निकली
रिपोर्ट में कहा गया कि सुलेमान 9 फीट 6 इंच लंबे हैं, अस्पताल का ये अनुमान गलत साबित हुआ। जब बीबीसी का एक रिपोर्टर सुलेमान की ऊंचाई मापने सही उपकरण लेकर उनके गृहनगर पहुंचा तो पता लगा कि इनकी हाइट 8 फीट से भी छोटी है। बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया, सुलेमान की हाइट मापने के दौरान स्थानीय अस्पताल में एक नर्स उस समय चौंक गई, जब उसने उसे मापने वाली छड़ी के सामने खड़े होने को कहा। नर्स ने कहा, "तुम पैमाने से अधिक लम्बे हो गए हो।"

16 फीट का टेप भी छोटा पड़ गया
घाना में दुनिया के सबसे लंबे शख्स के दावेदार की खबर मिलने पर बीबीसी के एक पत्रकार ने पिछले हफ्ते 16 फुट माप वाले टेप के साथ सुलेमान के गांव गामबागा की यात्रा पर पहुंचे। 29 वर्षीय सुलेमान घाना में अपने पड़ोस में बने अधिकांश घरों की तुलना में अधिक लंबा है। पत्रकार को इतनी ऊंची दीवार ही नहीं मिली जिसके सामने उसे नापा जा सके।
Recommended Video

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की उम्मीद खत्म नहीं
सुलेमान की तुलना में लंबी तलाश के बाद एक इमारत मिली, जो उनकी हाइट से अधिक लंबी है। इस इमारत के सामने सुलेमान की ऊंचाई को मापा जा सकता था। परिणाम सामने आने पर पता चला कि वह अभी भी दुनिया के सबसे लंबे आदमी से छोटे हैं। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक सुलेमान भले ही सबसे लंबी हाइट का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बना सके हैं, लेकिन उन्हें गिनीज रिकॉर्ड की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा, "मैं अभी भी लंबा हो रहा हूं। कौन जानता है, शायद एक दिन मैं भी उस ऊंचाई पर पहुंच जाऊं।"
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications