Love Jihad BJP MP के लिए सड़क और सीवेज से बड़ा मुद्दा, कांग्रेस बोली- चुनाव से पहले ध्रुवीकरण का प्रयास
कर्नाटक भाजपा सांसद नलिन कटील ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सलाह दी है कि वे सड़क और सीवेज की समस्याओं जैसे "छोटे मुद्दों" के बजाय "लव जिहाद" से लड़ने पर ध्यान दें।

Love Jihad BJP MP : बीजेपी कार्यकर्ता सड़क और सीवेज की समस्याओं जैसे "छोटे मुद्दों" के बजाय "लव जिहाद" से लड़ने पर ध्यान दें। कर्नाटक में भाजपा सांसद नलिन कटील ने बीजेपी की एक बैठक में यह टिप्पणी की। बेंगलुरु में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कर्नाटक बीजेपी प्रमुख ने सलाह दी, "मैं आप लोगों से कह रहा हूं - सड़क और सीवेज जैसे छोटे मुद्दों के बारे में बात न करें।"

लव जिहाद अहम मुद्दा
गौरतलब है कि कर्नाटक में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा नेता, पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट और प्रोत्साहित करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी सांसद नलिन कटील ने सोमवार को कर्नाटक में पार्टी की बैठक में लव जिहाद मुद्दे पर टिप्पणी की और इसे अहम मुद्दा करार दिया।

लव जिहाद से छुटकारा..., बीजेपी की जरूरत
BJP MP Nalin Kateel ने कहा, "अगर आप अपने बच्चों के भविष्य के बारे में चिंतित हैं और अगर आप 'लव जिहाद' को रोकना चाहते हैं, तो हमें इसके लिए बीजेपी की जरूरत है। लव जिहाद से छुटकारा पाने के लिए हमें बीजेपी की जरूरत है।"

पहले भी आक्रामक तेवर दिखा चुके हैं
बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच उत्साहजनक बातचीत के दौरान भाजपा सांसद कतील ने दोहराया, हमें बीजेपी की जरूरत है। बता दें कि कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नलिन कतील इससे पहले अप्रैल में भी आक्रामक तेवर दिखा चुके हैं। उन्होंने दंगों पर अंकुश के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मॉडल को कर्नाटक में अपनाने की जरूरत बताई थी।

सांप्रदायिक तनाव के आरोप, भाजपा सांसद का जवाब
कर्नाटक के डीजे हल्ली और केजी हल्ली में हुई हिंसा के हवाले से कतील ने कहा था, जाति या धर्म से परे किसी भी सांप्रदायिक तनाव को रोकने और अगर ऐसी घटनाएं दोहराई जाती हैं तो यूपी और एमपी मॉडल को अपनाने की जरूरत है।" सत्तारूढ़ भाजपा सरकार एक विशेष समुदाय को टारगेट करती है। इस आरोप पर कतील का कहना है कि निशाना बनाने का काम कांग्रेस करती है। हम जानते हैं कि जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने किसे निशाना बनाया और गिरफ्तार किया। कांग्रेस नेताओं का व्यवहार शर्मनाक है।

मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश
सत्तारूढ़ दल पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कतील की टिप्पणी की निंदा की। कर्नाटक कांग्रेस के डीके शिवकुमार ने कहा, "यह सबसे खराब (जवाब) है। वे विकास नहीं देख रहे हैं, वे नफरत देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश को विभाजित कर रही है...इसलिए कांग्रेस केवल विकास के मुद्दे पर बात कर रही है।

कांग्रेस लोगों के लिए चिंतित
विधानसभा चुनाव से कुछ महीनों पहले लव जिहाद के मुद्दे पर कतील के बयान पर भड़के विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, भाजपा सिर्फ लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। हम नौकरियां चाहते हैं, हम चाहते हैं कि महंगाई का असर लोगों पर न पड़े, हम लोगों के दैनिक जीवन को लेकर चिंतित हैं।"

LOVE Jihad पर संसद में सरकार का जवाब
गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीने दूर हैं। कर्नाटक में दक्षिणपंथी समूह भाजपा सरकार से तथाकथित लव जिहाद पर नकेल कसने का आग्रह कर रही है। बता दें कि Love Jihad शब्द का इस्तेमाल मुस्लिम पुरुषों पर हिंदू महिलाओं को रिश्तों में "फंसाने" और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाने के संदर्भ में किया जाता है। यही भी दिलचस्प है कि गृह मंत्रालय ने फरवरी 2020 और NIA अक्टूबर 2018 में 'लव जिहाद' जैसी किसी भी चीज से इनकार कर चुकी है।
Recommended Video

लव जिहाद" के लिए अलग कानून की डिमांड
कथित Love Jihad के मुद्दे पर यह भी रोचक तथ्य है कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे विभिन्न भाजपा शासित राज्य "लव जिहाद" से निपटने के लिए कानूनों पर विचार कर रहे हैं। कर्नाटक में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून है, लेकिन हिंदू कट्टरपंथी "लव जिहाद" के मामलों के लिए एक अलग कानून चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications