दुनिया की सबसे अमीर महिला का निधन, छोड़ गई 44 अरब डॉलर की संपत्ति

दुनिया की सबसे अमीर महिला और कॉस्मेटिक कंपनी लॉरियन की मालकिन लिलियन बेटेनकोर्ट का निधन हो गया।

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे अमीर महिला और कॉस्मेटिक कंपनी लॉरियन की मालकिन लिलियन बेटेनकोर्ट का निधन हो गया। डिमेंशिया बीमारी से पीड़ित लिलियन ने पेरिस स्थित अपने अपने घर में आखिरी सांस ली। 94 साल की लिलियन ने अपने पीछे 44 अरब डॉलर की अपार संपत्ति छोड़ गई है। दुनिया की सबसे अमीर महिला और अमीरों की लिस्ट में 14वें नबंर पर रहीं लिलियन को मैडम लॉरियल के नाम से भी जाना जाता था।

 भूलने की बीमारी से पीड़ित

भूलने की बीमारी से पीड़ित

लिलियन बेटनकोर्ट की साल 2012 में डिमेंशिया से पीड़ित हो गई थी, जिसके बाद से वो सार्वजनिक जगहों पर बहुत कम ही नजर आती थी, लेकिन कंपनी पर उनका प्रभुत्व जारी थी। इस बीमारी के बाद लिलियन ने कंपनी के बोर्ड मेम्बर सदस्य से इस्तीफा दे दिया और घर पर ही रहने लगी। उनके बाद उनकी बेटी फ्रांस्वा बेटनकोर्ट मेयर्स कंपनी संभालती थी। उनकी कंपनी ने 89000 लोग काम करते है। लोरियल कॉस्मेटिक के दुनिया में बड़ा नाम है।

विवादों से नाता

विवादों से नाता


लिलियन ने भले ही सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखती थी, लेकिन साल 2012 में उनका नाम विवादों की वजह से सूर्खियों में आ गया। उनका नाम उस वक्त सूर्खियों में आया जब आठ लोगों को डिमेंशिया से जूझ रहीं लिलियन की खराब सेहत का फायदा उठाने का दोषी पाया गया था। इस स्‍कैंडल को 'बेटनकोर्ट अफेयर' का नाम दिया गया। इसमें 8 लोगों को डिमेंशिया से पीड़ित लिलियन का फायदा उठाने का दोषी पाया गया था। इसमें फ्रांस के पूर्व राष्‍ट्रपति निकोलस सरकोजी के करीबी का नाम भी शामिल था।

 1957 में संभाली कमान

1957 में संभाली कमान

साल 1922 में पेरिस में जन्मीं लिलियन ने साल 1957 में अपने पिता इयूजिन शूलर के निधन के बाद बतौर उत्तराधिकारी इस कंपनी को संभाला था। लिलियन लॉरियल को नए मुकाम पर ले गई। दुनियाभर में इसे एक ब्रांड बना दिया। साल 2017 में फोर्ब्स ने लिलियन का नाम दुनिया के अमीरों की लिस्ट में शामिल किया। जिसमें उन्हें14वां स्थान दिया है। 2017 में उनकी कुल संपत्ति 44.7 बिलियन डॉलर थी और वो दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+