ये हैं दुनिया के 5 सबसे अधिक सैलरी लेने वाले पॉलिटिशियन, जानें अमेरिका के राष्ट्रपति कितने नंबर पर
दुनिया में लोकप्रिय नेताओं की कमी नहीं है। कई ऐसे नेता है जिनके फॉलोवर्स पूरी दुनिया में हैं। अक्सर लोग इन नेताओं की प्रोफाइल देखते हैं। लोग फैमिली बैकग्राउंड, शिक्षा से लेकर सैलरी तक सर्च करते हैं। तो चलिए आज हम आपलोगों को दुनिया के 5 सबसे अधिक सैलरी लेने वाले पॉलिटिशियन के नाम बताने जा रहे हैं।
सिंगापुर के प्रधानमंत्री को सबसे अधिक सैलरी मिलती है
वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के अनुसार सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग पूरी को दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है। इस रिव्यू के मुताबिक उन्हें हर साल लगभग 13 करोड़ रुपये वेतन के रूप में मिलते हैं।

दूसरे नंबर पर हांगकांग के CEO जॉन ली का चिउ हैं
हांगकांग के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर जॉन ली का चिउ (John Lee Ka Chiu Salary) दूसरे नम्बर पर हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चिउ को हर साल करीब 6 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है।
तीसरे नंबर पर स्विस परिसंघ के चेयरमैन एलेन बेर्सेट
स्विस परिसंघ के चेयरमैन एलेन बेर्सेट तीसरे नंबर पर हैं। स्विस गवर्नमेंट के अनुसार, उन्हें हर साल 4.16 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है।
अमेरिका के राष्ट्रपति चौथे नंबर पर
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) सैलरी के मामले में चौथे नंबर पर हैं। जो बाइडेन को हर साल 3.30 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिल रहे हैं।
पांचवे नम्बर पर ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज़
पांचवे नम्बर पर ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज हैं फाइनेंशियल ऑस्ट्रेलियन रिव्यू के मुताबिक, उनको हर साल 3,11,96,998 रुपये सैलरी मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications