यूक्रेन पहुंचा विश्व का बेस्ट स्नाइपर Wali, अफगानिस्तान में मचा चुका है कोहराम, अब रूसियों का करेगा शिकार
रूस अभी भी पूरे यूक्रेन में नागरिक क्षेत्रों पर बमबारी कर रहा है, लेकिन, वर्ल्ड का बेस्ट माने जाने वाला स्नाइपर ‘वली’ यूक्रेन में रूसी सैनिकों पर कहर बरपाने के लिए पहुंच गया है।
कीव/मॉस्को, मार्च 10: यूक्रेन युद्ध लगातार खींचता जा रहा है और रूसी सेना लगातार यूक्रेन के अलग अलग इलाको में बमबारी और गोलीबारी कर रही है। हालांकि, अभी तक रूसी सेना को यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने में कामयाब नहीं हो पाई है और दोनों देशों के बीच अभी तक शांति समझौता भी नहीं हुआ है। लेकिन, इन सबके बीच अफगानिस्तान में कोहराम मचा देने वाले स्नाइपर ने यूक्रेन में एंट्री कर ली है।

यूक्रेन पहुंचा विश्व के बेस्ट स्नाइपर
भले ही रूस अभी भी पूरे यूक्रेन में नागरिक क्षेत्रों पर बमबारी कर रहा है, लेकिन, वर्ल्ड का बेस्ट माने जाने वाला स्नाइपर 'वली' यूक्रेन में रूसी सैनिकों पर कहर बरपाने के लिए पहुंच गया, जो अफगानिस्तान में कई महीनों तक आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ चुका है। स्नाइवर वली, कितना खतरनाक स्नाइपर हैं, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं, कि उन्हें उनके परफॉर्मेंस की वजह से दो बार अफगानिस्तान भेजा गया था और वो एक दिन में 40 दुश्मनों का अचूक शिकार कर सकते हैं। साल 2009 और 2011 के बीच वो अफगानिस्तान युद्ध के दौरान कंधार थिएटर की तरफ से लड़ाई लड़ रहे थे और घात लगाकर युद्ध लड़ने में वो माहिर माने जाते हैं।

2015 में किया था इराक का दौरा
40 साल के 'वली' अफगानिस्तान में सैकड़ों आतंकियों का शिकार करने के बाद साल 2015 में इराक गये थे, जहां उन्होंने इस्लामिक स्टेट के आंतकियों पर जमकर कहर बरपाया था। और उनके बारे में एक कहानी काफी प्रचलित है, कि जून 2017 में इस्लामिक स्टेट के एक आतंकवादी को उन्होंने 3450 मीटर की दूरी से मार गिराया था और उनके नाम पर सबसे ज्यादा दूरी से निशाना लगाने का विश्वरिकॉर्ड दर्ज है। और जब शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दुनियाभर के लोगों को देश में आने और यूक्रेन की तरफ से लड़ने की अपील की थी, तो स्नाइपर वली भी खुद को रोक नहीं पाए और अब वो यूक्रेन पहुंच चुके हैं।

कंम्प्यूटर इंजीनियर हैं स्नाइपर वली
स्नाइपर वली, फ्रांसीसी-कनाडाई नागिरक हैं और वो एक कंप्यूटर इंजीनियर रहे हैं और वो अफगानिस्तान के कंधार में तालिबान के खिलाफ लड़ाई में शामिल हए थे और इसी दौरान उन्होंने 'वली' उपनाम दिया गया था, क्योंकि उन्होंने अपने राइफल से एक के बाद एक... दुश्मनों को ठिकाना लगाना शुरू किया था और उनका निशाना पूरी तरह से अचूक था। वली, जेटीएफ-2 इकाई का हिस्सा थे और जब राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए विदेशी सैनिकों को बुलाना शुरू किया, तो 'वली' ने संकोच नहीं किया और बुधवार को कनाडाई दल के हिस्से के रूप में यूक्रेन पहुंच गये।

स्नाइपर वली क्यों हैं विश्व प्रसिद्ध?
दुनियाभर में कई महान स्नाइपर्स मौजूद हैं, लेकिन फिलहाल वली को उनके अचूक निशाने के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्धि मिली हुई है, लिहाजा वो काफी गुमनान रहना पसंद करते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक एक्सपर्ट स्नाइपर एक दिन में 5-6 दुश्मनों को मार सकता है और कुछ स्नाइपर एक दिन में 7-10 दुश्मनों का भी खात्मा कर सकते हैं। लेकिन, वली की खासियत कुछ ज्यादा ही अलग है और वो एक दिन में 40 दुश्मनों को मौत के घाट उतारने के लिए जाने जाते है। वली को उनके अचूक निशाने के लिए कई टेलीविजन शो में भी बुलाया जा चुका है और अब वो यूक्रेन में रूस के खिलाफ लड़ाई में लड़ेंगे।

बेखौफ माने जाते हैं स्नाइपर वली
स्नाइपर वली काफी बेखौफ माने जाते हैं और यूक्रेन आने से पहले उन्होंने वर्ल्ड मीडिया से कहा कि, ''उन्हें यूक्रेन आकर काफी खुशी मिल रही है और उन्हें ऐसा लग रहा है, मानो यूक्रेन के लोगों के साथ उनकी पुरानी दोस्ती थी।'' उन्होने कहा कि, 'मैं यूक्रेन के लोगों की मदद करना चाहता हूं'। उन्होंने कहा कि, 'रूस की सेना यूक्रेन के मासूम और बेगुनाह लोगों पर बम बरसा रही है और उन्हें मार रही है, क्योंकि यूक्रेन के लोगों का रूझान यूरोप की तरफ है।' वली ने कहा कि, 'एक हफ्ते पहले वो कंप्यूटर के कामों में व्यस्त थे, लेकिन अब वो बंदूक उठाकर जंग के मैदान में उतर चुके हैं।' वली ने कहा कि, 'अभी मेरी वास्तविकता यही होने वाली है, कि मेरे हाथ में कंप्यूटर की जगह बंदूक है। हालांकि, मेरी पत्नी मेरे फैसले से खुश नहीं थी और मेरे लिए भी ये फैसला लेना आसान नहीं था और आप कल्पना कर सकते हैं, कि उसने क्या कहा होगा और वो क्या सोच रही होगी?'

‘आग लगी तो दमकलकर्मी आया’
वली ने कहा कि, 'जब मेरे दोस्त ने यूक्रेन से बताया कि, यहां पर अच्छे स्नाइपर्स की जरूरत है, तो फिर मैं यहां पर लोगों की मदद करने के लिए पहुंच गया। क्योंकि, मेरे लिए ये ऐसा था, मानो दमकल कर्मी को कहा गया हो, कि कहीं आग लगी है। आग लगने पर दमकल कर्मी वहां जाता ही है।' रिपोर्ट के मुताबिक, स्नाइपर वली अपनी पत्नी और बच्चे को अपने पीछे छोड़कर यूक्रेन जा चुके हैं, लेकिन उन्हें इसका अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा कि, 'जब मैंने यूक्रेन में बर्बादी और तबाही की तस्वीरें देखीं, तो मुझे लगा कि, मेरे बच्चे खतरे में हैं और मैं यहां आ गया।'












Click it and Unblock the Notifications