विश्व के सबसे बड़े विमान को रूस ने उड़ाया, एयरपोर्ट पर तबाही, यूक्रेन युद्ध में अब ‘पागलपन’ पर उतरे पुतिन

विश्व के सबसे बड़े विमान को उड़ाने और हवाई अड्डे पर विध्वंसक हमले के बाद यूक्रेन की तरफ से कहा गया है कि, 'हम एक मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूक्रेन के अपने सपने को पूरा करेंगे।'

कीव/मॉस्को, फरवरी 28: यूक्रेन युद्ध में अब रूस बुरी तरह से तबाही मचाने पर आमादा हो गया है और युद्ध के पहले चार दिनों तक बुरी तरह से नाकाम रहने के बाद अब युद्ध के पांचवें दिन रूस ने यूक्रेन में बुरी तरह से पागलपन मचाना शुरू कर दिया है और रूस ने विश्व के सबसे बड़े मालवाहक विमान को ध्वस्त कर दिया है। इस के साथ ही रूस ने यूक्रेन के हवाई अड्डे पर बुरी तरह से बमबारी की है।

विश्व के सबसे बड़े प्लेन को उड़ाया

विश्व के सबसे बड़े प्लेन को उड़ाया

यूक्रेन ने कहा कि लंबाई के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान को रूस ने राजधानी कीव के पास गोस्टोमेल हवाईअड्डे पर गोले दागकर उड़ा दिया है। विश्व के सबसे बड़े मालवाहक विमान एंटोनोव-225 मिरिया को यूक्रेन में ही बनाया गया था और इसके नाम का मतलब 'सपना' होता है। वहीं, अब यूक्रपेन की तरफ से कहा गया है कि, इस विमान का मरम्मत करने में अब कम से कमम तीन अरब डॉलर का खर्च आएगा। वहीं, यूक्रेन के राज्य हथियार निर्माता उक्रोबोरोनप्रोम ने कहा कि वह रूस के सामने अपने विमान के ध्वस्त होने के मुद्दे को उठाएगा।

सोवियत संघ के समय निर्माण

सोवियत संघ के समय निर्माण

विश्व के सबसे बड़े और विशालकाय मालवाहक विमान का डिजाइन सोवियत संघ के दौरान ही किया गया था, जब यूक्रेन भी सोवियत संघ का ही हिस्सा हुआ करता था। लेकिन आज यूक्रेन ने कहा कि, इसे गोस्टोमेल हवाई अड्डे पर रूसी हमले में ध्वस्त कर दिया गया है, जिसे होस्टोमेल या एंटोनोव हवाई अड्डे पर रखा गया था। आपको बता दें कि, यूक्रेन को और हथियार भेजने के लिए कीव के पास का हवाई क्षेत्र रूस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। लिहाजा, रूस यूक्रेन के हवाई अड्डों को बुरी तरह से निशाना बना रहा है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा रीट्वीट किए गए एक बयान में कहा गया है कि, 'हम विमान का पुनर्निर्माण करेंगे।

विमान उड़ान पर यूक्रेन का बयान

विमान उड़ान पर यूक्रेन का बयान

वहीं, विश्व के सबसे बड़े विमान को उड़ाने और हवाई अड्डे पर विध्वंसक हमले के बाद यूक्रेन की तरफ से कहा गया है कि, 'हम एक मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूक्रेन के अपने सपने को पूरा करेंगे।' यूक्रेनी सोवियत समाजवादी गणराज्य, जिसे सोवियत यूक्रेन भी कहा जाता है, वो सोवियत संघ के घटक गणराज्यों में से एक था। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्त हवाई अड्डे पर हमला किया गया था, उस वक्त ये विमान सर्विस से बाहर था और ये विमान उस वक्त उड़ाने भरने में असक्षम था और हवाईअड्डे पर इसकी मरम्मत चल रही थी। नासा की फायर इंफॉर्मेशन फॉर रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम ने हवाई अड्डे पर लगी आग का पता लगाया है, जिसमें हैंगर भी शामिल है जहां विमान को रखा गया था।

कितना विशालकाय था विमान

कितना विशालकाय था विमान

एंटोनोव-225 मिरिया विश्व का सबसे बड़ा मालवाहक विमान था, जिसका पंख 88 मीटर लंबा और ये विमान 84 मीटर लंबा था, जिसकी वजह से ये विश्व का सबसे विशालकाय मालवाहक विमान था। विमान की देखरखे करने वाले अधिकारी यूरी गुसेव ने कहा कि, 'रूसियों ने An-225 'ड्रीम' को नष्ट कर दिया, लेकिन इसे किसी भी कीमत पर फिर से पुननिर्माण किया जाएगा'। उन्होंने कहा कि, रूसी आक्रमणकारियों ने यूक्रेनी विमान को ध्वस्त कर दिया है और यह कीव के पास गोस्टोमेल में एंटोनोव हवाई अड्डे पर रखा हुआ था।

पुननिर्माण में 3 अरब डॉलर खर्च

पुननिर्माण में 3 अरब डॉलर खर्च

यूरी गुसेव ने कहा कि, 'इसके जीर्णोद्धार में करीब 3 अरब डॉलर से ज्यादा का खर्च आएगा और इसमें काफी लंबा समय लगेगा। यूक्रेन की कोशिश होगी, कि वो आक्रमण करने वाले रूस से इस विमान के मरम्मत में आने वाला खर्च वसूले''। उन्होंने कहा कि, 'आक्रमणकारियों ने विमान को नष्ट कर दिया लेकिन वे हमारे आम सपने को नष्ट नहीं कर सकते। वह निश्चित रूप से पुनर्जन्म लेगी।' उन्होंन कहा कि, 'हम अनुमान लगा रहे है कि, इस विमान के मरम्मत में और इसके फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार होने में कम से कम 5 सालों का वक्त लगेगा और 3 अरब डॉलर से ज्यादा का खर्च आएगा'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+