अमेरिका, ताइवान, नेपाल, संयुक्त राष्ट्र... ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर दुनिया भर से शोक संदेश

बालासोर में तीन ट्रेनों की टक्कर में अभी तक 233 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं।

balasore train accident

Balasore Train Accident: अमेरिका, ताइवान, नेपाल, इजरायल, संयुक्त राष्ट्र समेत दुनिया के कई देशों ने ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन दुर्घटना को लेक दुख व्यक्त किया हैं, जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, कि बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। पीएम मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया, जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है, कि एनडीआरएफ दुर्घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटी हुई है।

वहीं, बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर दुनियाभर के नेताओं की तरफ से प्रतिक्रिया आ रही है और दुनियाभर से शोक जताया गया है।

दुनिया भर से शोक श्रद्धांजलि

ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन ने ट्वीट करते हुए भारत में हुए ट्रेन हादसे फर शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, कि "भारत में रेल दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना। मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं, और आशा करता हूं कि बचाव अभियान उन सभी जरूरतमंदों को बचा सकता है"।

वहीं, यूरोपीय संघ की मंत्री कैथरीन कॉलोना ने भी बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, कि "ओडिशा में आज हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद भारत के साथ गहरी एकजुटता।
आज बालासोर के पास हुए भयानक रेल हादसे के बाद हमारे भारतीय मित्रों के प्रति हार्दिक संवेदना। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों और रिश्तेदारों के साथ हैं"।

वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने शनिवार को ओडिशा में एक ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, सरकार और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

नेपाल के प्रधानमंत्री के कार्यालय ने ट्वीट करते हुए लिखा, कि "मैं भारत के ओडिशा में हुए ट्रेन दुर्घटना में दर्जनों लोगों की मौत से दुखी हूं। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी, सरकार और शोक संतप्त परिवारों के दुख की इस घड़ी में प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने भी बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर दुख जताया है और पीड़ित परिवारों को लेकर शोक व्यक्त किया है।

वहीं, अमेरिका ने भी बालासोर ट्रेन हादसे पर दु:ख जताया है। भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने अमेरिका की तरफ से शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्रेन हादसे में मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

Recommended Video

    Odisha Train Accident: PM Modi और Amit Shah ने ट्रेन हादसे पर जताया दुख, क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी

    Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में 233 मौतें, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, एक्सीडेंट के बाद सुबह कैसे हैं हालात?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+