फिर से आतंकवाद की गिरफ्त में फंसी दुनिया, इराक में इस्लामिक स्टेट के हमले में 13 पुलिसवाले मरे
इराक में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के हमले में 13 पुलिसवालों की मौत हो गई है।
किरकुक/इराक, सितंबर 05: अफगनिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद एक बार फिर से पूरी दुनिया इस्लामिक आतंकवाद की चपेट में आने लगी है। अफगानिस्तान में अशांति तो है ही, साथ ही पाकिस्तान और इराक में आज दिल इस्लामिक आतंकियों ने दिल दहलाने वाले हमले किए हैं। पाकिस्तान में बम विस्फोट में जहा 3 सुरक्षाकर्मी मारे गये हैं, वहीं इराक में बम धमाके में 13 पुलिसवाले मारे गये हैं।

इराक में भीषण हमला
सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि इराक के उत्तरी इलाके में आज सुबह एक पुलिस चौकी पर इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकियों ने भीषण हमला किया है, हमले में 13 इराकी पुलिसकर्मी मारे गए हैं। इराकी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि, इराक के किरकुक शहर से करीब 65 किलोमीटर (40 मील) दक्षिण में अल-रशद के इलाके में हमला आधी रात के बाद हुआ। अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, "इस्लामिक स्टेट संगठन के आतंकवादियों ने एक केन्द्रीय पुलिस चौकी को निशाना बनाया था।" अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बल के "13 जवान हमले में मारे गए हैं और तीन घायल हो गए हैं"।
Recommended Video

फिर से सिर उठाता आईएसआईएस
किरकुक स्थित एक चिकित्सा सूत्र ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने ही पुलिसवालों पर हमला किया है। आपको बता दें कि इस्लामिक स्टेट ने 2014-15 में इराक समेत कई इस्लामिक देशों में बिजली की रफ्तार से अपना पैर पसार लिया था, लेकिन फिर अमेरिकी हमले में आईएसआईएस को बहुत हद तक खत्म कर दिया गया, लेकिन अब जब अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना हट चुकी है, तो एक बार फिर से अफगानिस्तान के साथ साथ इराक में भी आईएसआईएस के आतंकी अपना सिर फिर उठाने लगे हैं।

सुन्नी मुस्लिम आतंकियों का समूह
आपको बता दें कि इराक की सरकार ने 2017 में सुन्नी चरमपंथी इस्लामिक स्टेट को खत्म करार दे दिया था, लेकिन एक बार फिर से इस्लामिक स्टेट के आतंकी बम धमाकों को अंजाम देना शुरू कर चुके हैं। माना जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट के पास अभी भी स्लीपर सेल बचा हुआ है और ये आतंकी संगठन फिर से अपना विस्तार कर रहा है। अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट का एक शाखा इस्लामिक स्टेट खुरासन काबुल एयरपोर्ट पर आत्मघाती बम धमाका कर चुका है, जिसमें करीब 200 लोग मारे गये थे।












Click it and Unblock the Notifications