Unhappiest Countries: अफगानिस्तान से लेकर भारत तक, इन 30 देशों के लोग सबसे दुखी, पहले पर कौन? देखें पूरी लिस्ट
Unhappiest Countries in the World: वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 के नए आंकड़े सामने आ चुके हैं, और इस बार की लिस्ट ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। खुशहाली के मामले में जहां कुछ देश आसमान छू रहे हैं, वहीं 30 ऐसे देश भी हैं जहां के लोग अपनी जिंदगी से सबसे ज्यादा निराश हैं।
Insider Monkey द्वारा जारी आकड़े में चौंकाने वाली बात यह है कि इस दुखी देशों की लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है, जो अपने पड़ोसी देशों पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे है। आइए जानते हैं दुनिया के उन देशों के बारे में जो उदासी के भंवर में फंसे हैं।

Top 30 Saddest Nations: दुनिया के 10 सबसे दुखी देश
- अफगानिस्तान(Afghanistan)
- सिएरा लियोन (Sierra Leone)
- लेबनान(Lebanon)
- मलावी(Malawi)
- ज़िम्बाब्वे(Zimbabwe)
- बोत्सवाना(Botswana)
- डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो(Democratic Republic of the Congo)
- यमन(Yemen)
- कोमोरोस(Comoros)
- लेसोथो (Lesotho)
ये भी पढ़ें: World News Hindi: इस देश ने कंडोम पर लगाया भारी-भरकम टैक्स, जनसंख्या बढ़ाने के लिए लिया 'पागलपन' भरा फैसला
भारत का कौन सा रैंक?
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025-26 के आंकड़ों ने दक्षिण एशिया की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 30 सबसे दुखी देशों की सूची में भारत 30वें स्थान (नीचे से गणना करने पर) पर है, जबकि इसकी वैश्विक रैंकिंग 118वीं है। वहीं, हमारे पड़ोसी देशों की हालत और भी चिंताजनक है; इस 'सैड लिस्ट' में बांग्लादेश 14वें, श्रीलंका 15वें और म्यानमार 22वें नंबर पर मौजूद हैं। आर्थिक संकट और सामाजिक असुरक्षा इन देशों में बढ़ती उदासी की मुख्य वजह मानी जा रही है।
ये भी पढे़ं: World Navy Ranking 2025: दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं की लिस्ट आई सामने, भारत की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
इन 30 देशों में क्यों है मातम जैसा माहौल?
लिस्ट के निचले 30 देशों में ज्यादातर अफ्रीकी और एशियाई देश शामिल हैं। इन देशों में राजनीतिक अस्थिरता, गृहयुद्ध, महंगाई और बुनियादी सुविधाओं (बिजली, पानी, स्वास्थ्य) का अभाव लोगों को दुखी बना रहा है। लेबनान जैसा देश, जो कभी 'मिडिल ईस्ट का पेरिस' कहा जाता था, आज आर्थिक बर्बादी के कारण दुनिया का तीसरा सबसे दुखी देश बन गया है। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद, आम नागरिक की व्यक्तिगत संतुष्टि का स्तर अब भी बहुत कम है।
ये भी पढे़ं: अब बिना वीजा घूमिये पूरी दुनिया! Germany ने भारतीयों को दिया स्पेशल गिफ्ट, अब इतने देशों में होगी FREE ENTRY
World Happiness Report 2025: खुशहाली की रेस में भारत कहां?
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत 147 देशों की सूची में 118वें स्थान पर है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले भारत की रैंकिंग में 8 अंकों का सुधार हुआ है (पिछले साल 126वां स्थान था), लेकिन फिर भी भारत खुशहाली के मामले में पाकिस्तान (109) और नेपाल (92) जैसे पड़ोसियों से काफी पीछे है। भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, आर्थिक असमानता और सामाजिक असुरक्षा को इस कम रैंकिंग का मुख्य कारण माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications