अब सऊदी अरब की सेना में होंगी महिलाएं

बुर्का
Getty Images
बुर्का

सऊदी अरब ने अपने यहां जारी सुधारों को आगे बढ़ाते हुए अब महिलाओं के लिए सेना में नौकरियों का दरवाज़ा खोल दिया है.

ये नौकरियां स्वैच्छिक होंगी, यानी महिलाओं के लिए सेना में जाना अनिवार्य नहीं होगा.

सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के मुताबिक, जन सुरक्षा निदेशालय ने रविवार को सैन्य पदों पर भर्ती की राह खोल दी. इन महिलाओं को रियाद, मक्का, मदीना, क़ासिम, असिर, अल-बहा और शरक़ियाह में नियुक्त किया जाएगा.

ज़रूरी योग्यता

सऊदी महिलाएं
Getty Images
सऊदी महिलाएं

इसके लिए ज़रूरी योग्यताओं में महिला को सऊदी मूल का होना ज़रूरी है और शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल डिप्लोमा से कम नहीं होनी चाहिए. 25 से कम और 35 साल से अधिक उम्र की महिलाएं इसके लिए आवेदन नहीं कर सकेंगी.

यह उन तमाम सामाजिक सुधारों की कोशिशों में से एक है, जो क्राउन प्रिंस मोहम्मद सलमान की अगुवाई में किए जा रहे हैं.

सऊदी शूरा काउंसिल के एक सदस्य की ओर से यह प्रस्ताव लाया गया था कि महिलाओं के लिए साल में तीन महीने सेना में काम करना अनिवार्य कर दिया जाए. लेकिन इस पर काउंसिल के भीतर और सोशल मीडिया में तीखे मतभेद सामने आए थे.

हाल ही में हुए हैं कई सुधार

सऊदी महिलाएं
Getty Images
सऊदी महिलाएं

इसी साल जून महीने से महिलाओं को पहली बार कार चलाने की इजाज़त भी मिल जाएगी. बीते साल सितंबर में यह पाबंदी हटाने का ऐलान किया गया था. साथ ही महिलाओं को अब सार्वजनिक तौर पर स्टेडियम में बैठकर फुटबॉल मैच देखने की भी इजाज़त है.

दिसंबर में ही सिनेमा पर दशकों पुरानी पाबंदी भी हटा ली गई थी, ताकि क्राउन प्रिंस के विज़न के लिहाज़ से मुल्क़ के मनोरंजन उद्योग में तेज़ी लाई जा सके.

सऊदी महिलाएं
AFP
सऊदी महिलाएं

सऊदी अरब का शाही परिवार और धार्मिक प्रतिष्ठान 'वहाबियत' का पालन करता है, जिसमें महिलाओं के लिए इस्लामी नियम काफी सख़्त हैं.

सऊदी अरब में महिलाओं को अकेले सफ़र करने की इजाज़त नहीं है. इस दौरान उनके साथ परिवार का एक पुरुष सदस्य होना ज़रूरी है. ज़्यादातर रेस्तरां और कैफे में दो सेक्शन होते हैं. एक पुरुषों के लिए और दूसरा परिवारों के लिए. महिलाओं को परिवारों वाले सेक्शन में ही पति या परिवार के साथ बैठने की इजाज़त होती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+