आज भी नौकरी के लिए महिलाओं को लेनी पड़ती है पति की मंजूरी
वाशिंगटन। वर्ल्ड बैंक ने अपनी एक अहम रिपोर्ट जारी की है। 'वुमेन, बिजनेस एंड लॉ 2016,' इस शीर्षक वाली रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक ने बताया है कि कैसे आज भी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के साथ कई मुद्दों पर भेदभाव हो रहा है।इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 18 देश ऐसे हैं जहां पर महिलाएं अपने पति की मंजूरी के बिना नौकरी तक नहीं कर सकती हैं।

दुनिया में हो रही महिलाओं के साथ नाइंसाफी
वर्ल्ड बैंक की ग्रुप प्रेसीडेंट जिम योग किम के मुताबिक दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कभी कानून तो कभी परंपराओं के नाम पर महिलाओं के नौकरी करने या फिर अर्थव्यवस्था में उनका योगदान देने की मनाही है। यह महिलाओं के साथ सरासर नाइंसाफी है।
किम के मुताबिक महिलाओं को भी पुरुषों की तरह उनकी क्षमता के अनुसार उनके लिए मौजूद मौकों का फायदा उठाने की पूरी आजादी है। न सिर्फ नौकरी पर पांबदी हैं बल्कि महिलाओं को उनके हिस्से का श्रेय भी नहीं मिलता और उन्हें हिंसा में अकेले छोड़ दिया जाता है।
रिपोर्ट की कुछ खास बातें
- रिपोर्ट में महिलाओं के रोजगार और उनके बिजनेस के लिए जरूरी नियमों का अध्यन किया गया है।
- अध्ययन के मुताबिक 173 में से 100 देशों में महिलाओं के जॉब करने पर कई तरह की पाबंदिया हैं।
- दुनिया के 41 देश ऐसे हैं जहां महिलाएं कुछ निश्चित फैक्ट्री जॉब्स में नहीं जा सकती हैं।
- 29 देशों में महिलाओं को रात में काम करने पर पाबंदी है।
- 18 देश ऐसे हैं जहां पर अपने पति की मंजूरी के बिना वह काम नहीं कर सकतीं।
- 30 देश ऐसे हैं जहां पर शादीशुदा महिलाएं यह तय नहीं कर सकती हैं कि उन्हें कहां रहना है।
- 19 देशों में कानूनी तौर पर महिलाओं को अपने पति की हर बात का पालन करना होता है।












Click it and Unblock the Notifications