दुनिया में पहला फेस ट्रांसप्लांट कराने वाली महिला की मौत
नई दिल्ली। दुनिया में पहली बार चेहरे का ट्रांसप्लांट कराने वाली इसाबेल डिनोयर की मौत इसी साल अप्रैल में हो गई।

यह जानकारी फ्रांस के एक अस्पताल ने मंगलवार (6 सितंबर ) को दी। बताया गया कि उनकी मौत लंबी बीमारी के बाद हुई।
अस्पताल की ओर से कहा गया कि उनकी मौत के बारे में अब तक इसलिए नहीं बताया गया था क्योंकि उनके परिवार की निजता की सुरक्षा का प्रश्न था।
38 साल की उम्र में कराया था ट्रांसप्लांट

सन् 2005 में 38 साल की उम्र में उनके चेहरे का ट्रांसप्लांट कराया गया था।
उत्तरी फ्रांस स्थित एमिंस के एक अस्पताल ने इसाबेल की मृत्यु की पुष्टि करते हुए बताया कि दुनिया की पहली चेहरे का ट्रांसप्लांट कराने वाली महिला की मृत्यु हो गई। उन्होंने यह ट्रांसप्लांट 27 नवंबर 2005 को कराया था।
चेहरे का ट्रांसप्लांट करने के लिए ऐसे व्यक्ति की नाक,टुड्ढी और होंठ का इस्तेमाल किया गया था जिसका मस्तिष्क मृत घोषित कर दिया गया था। इसाबेल के चेहरे पर कुत्ते ने हमला कर दिया था।
ये कहा था इसाबेल ने
ट्रांसप्लांट करान के 3 महीने बाद फरवरी 2006 में इसाबेल ने बताया था कि 'जब मैं जगी मैंन कोशिश की कि मैं सिगरेट जलाऊं लेकिन मैं यह नहीं समझ पाई की मेरे होठों के बीच सिगरेट रुक क्यों नहीं रही है। फिर मैंने शीशे में खून के थक्के और अपने पास खड़े कुत्ते को देखा। मैं डर गई थी।'
उन्होंने कहा था ऑपरेशन होने के बाद मेरे पास भी सबकी तरह एक चेहरा था। मैं भी सभी की तरह एक सामान्य जिन्दगी बिता सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications