पेडीक्योर के बाद अपना पैर गंवाने वाली महिला ने समझौता राशि के तौर पर जीते 13 करोड़ रुपए

पेडीक्योर कराने के बाद अपना पैर गंवाने वाली महिला को समझौता राशि के तौर पर 13 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। फ्लोरिडा की रहने वाली जिस महिला को यह राशि जानी है उसका एक लंबा क्राइम रिकॉर्ड रहा है।

वाशिंगटन, 29 दिसंबर। पेडीक्योर कराने के बाद अपना पैर गंवाने वाली महिला को समझौता राशि के तौर पर 13 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। फ्लोरिडा की रहने वाली जिस महिला को यह राशि जानी है उसका एक लंबा क्राइम रिकॉर्ड रहा है।

पेडीक्योर के बाद संक्रमण फैलने से काटना पड़ा था महिला का पैर

पेडीक्योर के बाद संक्रमण फैलने से काटना पड़ा था महिला का पैर

दरअसल नेल नामक सैलून में पेडीक्योर कराने के दौरान कर्मचारी से उसका पैर कट गया था, इस कटी हुई जगह पर धीरे-धीरे संक्रमण फैल गया और उसके बाद उस महिला का पैर काटना पड़ा। 55 वर्षीय क्लारा शेलमैन ने सितंबर 2018 में टैम्पा में स्थित टैमी नेल्स 2 सैलून में अपना पेडीक्योर करवाया था। पैर काटे जाने के बाद शेलमैन ने दावा किया कि सैलून के कर्मचारी ने पेडीक्योर करते वक्त गंदे उपकरणों का इस्तेमाल किया, जिसके कारण उनके पैर में संक्रमण फैल गया और उन्हें अपना पैर कटवाना पड़ा।

इलाज में बिक गया शेलमैन का घर फिर भी नहीं बचा पैर

इलाज में बिक गया शेलमैन का घर फिर भी नहीं बचा पैर

शेलमैन के वकील पॉल फुलमर ने बताया कि शेलमैन ने 13 करोड़ रुपए की राशि देने पर सैलून के साथ समझौता कर लिया है। वकील ने कहा कि समझौते के वक्त शेलमैन काफी हैरान थीं और रो भी रही थीं। शेलमैन ने मई 2020 में सैलून के खिलाफ केस दर्ज किया था, हालांकि केस में उन्होंने किसी भी व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं कराया था। शेलमैन के वकील ने कहा पैर के इलाज के लिए उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा। वह अपनी देखभाल करने में असमर्थ थीं, इसलिए उन्हें अपने रिश्तेदारों के यहां रहना पड़ा, पैर कटने से उनका जीवन हमेशा के लिए प्रभावित रहेगा।

शेलमैन का है लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

शेलमैन का है लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

पैर कटने के बाद उन्हें सहानुभूति भले ही मिल रही हो, लेकिन आपको बता दें कि शेलमैन के नाम कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ चोरी करने, नशीली दवाएं बेचने सहित 52 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं टैमी नेल्स 2 ने इस समझौते को लेकर कहा कि पैर कटने में शेलमैन की गलती थी, उन्होंने अपने पैर की ठीक से देखभाल नहीं की और संक्रमण को रोकने के लिए उचित प्रयास नहीं किए। सैलून ने कहा कि शेलमैन के पेडीक्योर के दौरान किसी भी गंदे उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+