पहचान बदलने के लिए हमशक्ल को केक में जहर मिलाकर खिलाया, अमेरिका में रूसी महिला को 21 साल की जेल

रूस में जन्मी 47 वर्षीय विक्टोरिया नासीरोवा ने पहचान बदलने के लिए अपने जैसी दिखने वाली महिला की हत्या करने की कोशिश की। उसने महिला को जहरीला केक दिया। संयोग से वह महिला जिंदा बच गई और अपराधी की साजिश का पर्दाफाश हो गया।

Russian Ex-Dominatrix Guilty of Poisoning

अमेरिका में रहने वाली एक महिला को अपने ही हमशक्ल को जहर देने की कोशिश करने के जुर्म में 21 साल की सजा सुनाई गई है। 47 साल की विक्टोरिया नासीरोवा ने 2016 में न्यूयॉर्क में रह रही अपनी हमशक्ल ओल्गा स्विक के चीज केक में जहर मिला दिया था।

द इंसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक नासीरोवा को बुधवार को क्वींस सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस केनेथ सी. होल्डर ने सजा सुनाई है। पीड़ित और दोषी दोनों ही महिलाएं रूसी मूल की हैं। दोनों के बालों का रंग, चेहरे का रंग, हाइट सब कुछ एक जैसे हैं।

विक्टोरिया ने अपने फायदे के लिए ओल्गा को जहर दिया और उसकी आईडेंटिटी चुराने की कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक ओल्गा, विक्टोरिया की ब्यूटिशियन थी। दोनों के बीच अच्छे संबंध थे और मिलने पर वे रूसी भाषा में ही बातचीत करते थे।

अभियोजन पक्ष के अनुसार अगस्त 2016 को विक्टोरिया ने ओल्गा के चीज केक में जहर मिलाकर खिला दिया। इसे खाने के बाद वह बेसुध हो गई। ओल्गा के एक दोस्त के मुताबिक अगले दिन जब वो उसके घर पहुंचा तो ओल्गा बेहोश पड़ी हुई थी। इस दौरान उसके कपड़े भी बदले हुए थे।

ओल्गा के बिस्तर पर नशे की गोलियां बिखरी हुई थीं। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ओल्गा ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। इसके बाद उसे अस्पलात ले जाया गया। ठीक होने पर ओल्गा ने बताया कि उसने गोलियां नहीं खाई थीं।

इससे बाद मामले की जांच शुरू हुई। ओल्गा ने बताया कि उसके घर से उसका US वर्क परमिट, यूक्रेनी पासपोर्ट, ज्वैलरी और कुछ कैश चोरी हुआ है। अभियोजकों ने कहा कि ओल्गा को बाद में पता चला कि उसका यूक्रेनी पासपोर्ट, रोजगार कार्ड, सोने की अंगूठी और अन्य कीमती सामान गायब थे।

अभियोजकों के अनुसार जांचकर्ताओं ने बाद में फेनाजेपम नामक का एक जहर उसके चीजकेक टुकड़ों में पाया गया। विक्टोरिया को इस मामले में फरवरी 2023 में हत्या करने की कोशिश के लिए दोषी ठहराया गया था। जांच के दौरान पता चला कि 2015 में इंटरपोल ने विक्टोरिया के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था।

विक्टोरिया ने 2014 में रूस में एक महिला का कत्ल कर दिया था। इस दौरान उसने महिला के घर चोरी भी की थी। विक्टोरिया पर डेटिंग साइट के जरिए मिलने वाले पुरुषों को ड्रग्स देकर लूटने के भी कई आरोप हैं।

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब किसी ने हमशक्ल की हत्या करने की कोशिश की है। इससे पहले जनवरी में भी जर्मनी में एक 23 वर्षीय महिला ने परिवार विवाद से छुटकारा पाने के लिए अपनी मौत की नकली कहानी रची। इसके लिए उसने अपनी ही हमशक्ल की हत्या कर दी।

जर्मनी पुलिस ने इस केस को 'द डोपलगैंगर मर्डर' नाम दिया था। इसके लिए महिला ने इंस्टाग्राम पर पर अपनी हमशक्ल ढूंढी और उसकी हत्या कर दी थी। विस्तार से ये खबर पढ़ने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+