कबाब खाने के लिए महिला ने कर्फ्यू में 75 किलोमीटर का सफर तय किया, 1 लाख रुपए का भरना पड़ा जुर्माना

कबाब खाने के लिए महिला ने कर्फ्यू में 75 किलोमीटर का सफर तय किया, 1 लाख रुपए का भरना पड़ा जुर्माना

नई दिल्‍ली। इस दुनिया में सिरफिरे लोगों की कोई कमी नहीं है। ऐसा ही एक महिला का वाकया सामने आया है जिसकी हर‍कत सुनकर हर कोई ये ही कह रहा है कि दुनिया में झक्‍की लोगों की कमी नहीं। सोशल मीडिया पर एक महिला की स्‍टोरी जमकर वायरल हो रही है। इस महिला ने कोरोना लॉकडाउन में अपने फेवरेट कबाब के लिए 75 किलोमीटर की यात्रा तय की इतना ही नहीं कबाब के लिए फाइन के तौर पर उसे एक लाख रुपए का जुर्माना भरना पड़ा।

फेवरेट कबाब खाने का लालच महिला को पड़ा बड़ा महंगा

फेवरेट कबाब खाने का लालच महिला को पड़ा बड़ा महंगा

बता दें COVID-19 स्थिति को देखते हुए मेलबर्न में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू में रहता है। इवनिंग स्टैंडर्ड के अनुसार, पुलिस ने जब लॉकडाउन में इस महिला को पकड़ा तो इसने बताया कि वह कबाब की तलाश में निकली थी। विक्टोरिया पुलिस ने खुलासा किया कि उन्होंने उसे कर्फ्यू के घंटों के दौरान 7 सितंबर को मेलबर्न के दक्षिण पश्चिम में वेरिब्री में पकड़ा। उसने पुलिस को बताया कि कबाब खरीदने के बाद, उसकी अपने प्रेमी के साथ वेरीब्री में जाने की योजना थी। पुलिस ने कोरोनोवायरस लॉकडाउन तोड़ने के लिए महिला पर $ 1,652 का जुर्माना लगाया।

आइस्‍क्रीम खाती इन महिलाओं से भी वसूला फाइन

आइस्‍क्रीम खाती इन महिलाओं से भी वसूला फाइन

पुलिस ने कर्फ्यू के दौरान उस महिला को उसके ब्यायफैंड के साथ पकड़ा और जुर्माना लगाया। इसके अलावा, दो महिलाओं को रात 2 बजे आइसक्रीम खाते हुए पकड़ा गया। जब पुलिस ने महिलाओं से पूछा कि वे कर्फ्यू आदेशों के उल्लंघन क्यों कर रही हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें लगा कि सुबह 6 बज चुके हैं।

171 लोगों से वसूला गया भारी जुर्माना

171 लोगों से वसूला गया भारी जुर्माना

विक्टोरिया पुलिस ने COVID-19 लॉकडाउन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए रात भर में 171 लोगों पर जुर्माना लगाया। इनमें से 31 को फेस मास्क न पहनने और 67 को कर्फ्यू का उलंघन करने के आरोप में फाइन वसूला। बता दें जुलाई में, ऑस्ट्रेलिया में एक व्यक्ति ने बटर चिकन के लिए अपने पागलपन को दूसरे स्तर पर ले गया। उन्होंने वेरिबी से पकवान के लिए 32 किमी की यात्रा की। इस प्रयास में, उन्होंने लॉकडाउन प्रतिबंधों को तोड़ा था जिसके लिए उसे भारी जुर्माना भरना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+