PICS: पूल में अचानक बेहोश हो गई अमेरिकी तैराक, पलक झपकते ही कोच ने लगाई छलांग और बचा ली जान
बुडापेस्ट, 23 जून। हंगरी में चल रही विश्व एक्वाटिक्स चैंपियनशिप के दौरान एक हैरान कर देने वाले वाकये का गवाह बनी जब अमेरिकी स्टार तैराक अनीता अल्वारेज को उनकी बहादुर कोच मौत के मुंह से छीनकर निकाल लाई। 25 वर्षीय अल्वारेज बुडापेस्ट में महिलाओं एकल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थीं। इस दौरान वह पूल के अंदर बेहोश हो गईं।

पूल में बेहोश हो गई तैराक
अल्वारेज रूटीन के दौरान पूल में थी इसी दौरान वह अपना होश खो बैठी और पानी में नीचे जाने लगीं लेकिन उनकी किस्मत अच्छी रही कि उनकी कोच एंड्रिया फ्यूएंट्स की नजर ठीक समय पर उनके ऊपर पड़ गई और वह डूबकर किसी हादसे का शिकार होतीं उसके पहले ही एंड्रिया ने पूल में छलांग लगा दी।
(तस्वीर- कोच एंड्रिया के इंस्टा पेज से साभार, रेस्क्यू की तस्वीर खबर के अंत में देख सकते हैं।)

ऐन वक्त पर फरिश्ता बनकर पहुंची कोच
लोग जब तक कुछ समझ पाते कोच एंड्रिया तैराक अनीता के पास पहुंच गई और उन्हें खींचकर पानी के ऊपर ले आईं। इस दौरान एक वहां मौजूद एक दर्शक की मदद से उन्हें पानी से खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
(तस्वीर- कोच एंड्रिया के इंस्टा पेज से साभार)

तुरंत मिला मेडिकल ट्रीटमेंट
गनीमत रही कि अनीता को जल्दी ही होश आ गया और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई जिसके बाद वह अब ठीक हैं। इस पूरे वाकये को देख पूरी अमेरिकी टीम सहम गई और एक दूसरे को संभालती नजर आई। ये सब कुछ इतना अचानक हुआ कि किसी को समझ ही नहीं आ रहा था कि ये कैसे हो गया।
(तस्वीर- अनीता के इंस्टा पेज से साभार)

पहले भी हो चुकी हैं बेहोश
इस पूरे वाकये को वहां मौजूद एक फोटोग्राफर ने कैद कर लिया जिसके बाद ये पूरी दुनिया में ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। भले ही आज तस्वीरों में कोच एंड्रिया की बहादुरी कैद हुई है लेकिन ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने अल्वारेज को बचाया है। इसके पहले पिछली साल बर्सिलोना में अल्वारेज पूल में बेहोश हो गई थी तब भी कोच एंड्रिया ने उन्हें बचाया था।
(तस्वीर- कोच एंड्रिया के इंस्टा पेज से साभार)

बचाने की जगह खड़े रहे लाइफगार्ड्स
वहीं बुडापेस्ट में जब एंड्रिया तैराक को बचाया जा रहा था उस समय लाइफगार्ड्स की लापरवाही सामने आई और वे बचाने की जगह खड़े रहे। इसके लिए कोच एंड्रिया ने लाइफगार्ड्स को फटकार लगाई।
एंड्रिया फ्यूएंट्स ने कहा "मुझे इसलिए कूदना पड़ा क्योंकि लाइफगार्ड ऐसा करने की जगह वहां खड़े थे।"
(तस्वीर- अनीता के इंस्टा पेज से साभार)













Click it and Unblock the Notifications