VIDEO: 2 साल से लापता महिला समुद्र में तैरते हुए मिली, बाहर निकाले जाने पर बताई जिंदा रहने की कहानी

कोलंबिया। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसपर वहां के लोगों का विश्वास कर पाना मुश्किल है। दरअसल यहां एक महिला बीते दो साल से लापता थी, उसका अपने परिवार से भी उसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। ये महिला दो साल पहले अपने पति के हिंसक बर्ताव से परेशान होकर घर छोड़कर चली गई थी। अब दो साल बाद ऐसा कुछ हुआ है, जो सभी को हैरान कर रहा है। महिला इतने समय बात पानी में तैरते हुए पाई गई है। महिला का कहना है कि वो खुद को पानी में डुबाने की कोशिश कर रही थी लेकिन भगवान ने उसकी रक्षा की है।

आठ घंटे तक तैरती रहीं एंजेलिका

आठ घंटे तक तैरती रहीं एंजेलिका

परिवार को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि महिला कहां है और कैसी है। अब महिला 26 सितंबर को अटलांटिको में प्यूर्टो कोलंबिया शहर के एक समुद्र तट से लगभग एक मील दूर तैरती पाई गई है। महिला की पहचान 46 साल की एंजेलिका गेटन के तौर पर हुई है। महिला के बारे में रोनाल्डो विस्बल नामक मछुआरे को पता चला, वह काफी कमजोर अवस्था में पाई गईं। आठ घंटे से समुद्र में तैरती एंजेलिका को विस्बल ने ही बचाया है।

20 साल तक घरेलू हिंसा झेली

20 साल तक घरेलू हिंसा झेली

जब एंजेलिका को बाहर निकाला गया तो उन्होंने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने खुद को मारने के लिए समुद्र में छलांग लगाई थी। वह अपने पूर्व पति के हाथों पिछले 20 साल से घरेलू हिंसा झेल रही थीं और खुद को खत्म कर देना चाहती थीं। उनके पति ने उन्हें परिवार और दोस्तों से दूर कर दिया था। जिसके बाद वह आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगीं। कोलंबिया की समाचार साइट ला लिबर्टड ने कहा कि मछुआरे ने समुद्र में किसी को परेशान अवस्था में देखा, उसे शुरू में महिला दूर से एक लकड़ी लग रही थी। लेकिन जब पास जाकर देखा तो वो महिला थी जो मदद के लिए अपने हाथ हिला रही थी।

लाइफसेवर पहना हुआ था

लाइफसेवर पहना हुआ था

मछुआरे ने इस घटना के वीडियो भी अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए हैं। वीडियो में पहले तो विस्बल स्पैनिश भाषा में बोलते हैं, लेकिन महिला समझ सके इसलिए वह अंग्रेजी में बोलने लगते हैं। पानी में डूब रही एंजेलिका ने लाइफसेवर पहना हुआ था और मछुआरे बाद में उन्हें अपनी नाव में लिटाते हैं। फिर विस्बल एंजेलिका को पानी पिलाते हैं, तो वो रोने लगती हैं। विस्बल उनसे बात करने की कोशिश करते हैं।

'मेरा दोबारा जन्म हुआ है'

'मेरा दोबारा जन्म हुआ है'

रिपोर्ट्स के अनुसार, एंजेलिका पानी में पिछले आठ घंटों से तैर रही थीं। वह काफी घबराई हुई थीं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में सुरक्षित पहुंचने पर एंजेलिका ने कहा कि समुद्र में कूदने का उनका फैसला गलत था। इस आठ घंटे के दौरान भगवान ने उनकी रक्षा की है। वह कहती हैं, 'मेरा दोबारा जन्म हुआ है, भगवान का शुक्र है। अगर मेरे पास कोई अवसर या मदद होती तो मैं वो फैसला कभी नहीं लेती। लेकिन अब मैं शुक्रगुजार हूं क्योंकि भगवान ने मुझे आगे बढ़ने के लिए एक नया अवसर दिया है।'

पति ने जान से मारने की कोशिश की थी

पति ने जान से मारने की कोशिश की थी

एंजेलिका ने बताया कि उनका पूर्व पति उनकी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें बुरी तरह पीटा करता था। वह अपशब्द भी बोलता था। जब वो दूसरी बार गर्भवती हुईं, तब भी ये सब जारी रहा और वो इन सबसे इसलिए नहीं निकल पा रही थीं क्योंकि उनकी बेटियां छोटी थीं। कई बार उन्होंने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई लेकिन पुलिस उसे केवल 24 घंटे के लिए ले जाती थी। वो वापस घर आकर मारपीट करने लगता था। उस समय उनका पति घर का दरवाजा तक बंद कर देता था और उन्हें बाथरूम तक नहीं जाने देता था। इस 20 साल के रिश्ते में उनके पूर्व पति ने उनके साथ बहुत मारपीट की और सितंबर 2018 में जान से मारने की कोशिश भी की।

छह महीने तक सड़कों पर घूमीं

छह महीने तक सड़कों पर घूमीं

इतने समय तक शोषण झेलने के बाद वह दो साल पहले घर से निकल गईं और छह महीने तक सड़कों पर घूमती रहीं। इसके बाद उन्हें महिलाओं के शेल्टर में शरण मिली। लेकिन यहां शेल्टर में भी उन्हें परेशान किया जाने लगा। एजेंलिका आगे कहती हैं कि जब वो नहाने जाती थीं, तो शेल्टर की महिलाएं पानी बंद कर देती थीं। ये महिलाएं जूस में साबुन वाला पानी मिला देती थीं। जबकि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया होता था कि उनके साथ ऐसा व्यवाह किया जाए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें शेल्टर से बाहर निकाल दिया। फिर उन्होंने शुक्रवार को आत्महत्या करने की कोशिश की।

'मुझे किसी से भी मदद नहीं मिली'

'मुझे किसी से भी मदद नहीं मिली'

वह कहती हैं कि शेल्टर से निकाले जाने के बाद वह जीवित नहीं रहना चाहती थीं। एक महिला की मदद से उन्होंने बस की टिकट खरीदी और फिर समुद्र तक आ गईं। उन्होंने कहा, 'मैं सबकुछ खत्म कर देना चाहती थी, मुझे किसी से भी मदद नहीं मिली, मेरे परिवार से भी नहीं क्योंकि इस आदमी ने मुझे मेरे सामाजिक सर्कल से बाहर कर दिया था, इसी वजह से मैं जिंदा नहीं रहना चाहती थी।'

एंजेलिका की बेटी ने क्या कहा?

एंजेलिका की बेटी ने क्या कहा?

एंजेलिका की बेटी का कहना है कि उसे अपनी मां के बारे में बीते दो साल से कोई खबर नहीं थी। उसका कहना है कि उसकी मां अपने टूटे रिश्ते के कारण आत्महत्या करने के बारे में सोचती थी और पूर्व पति द्वारा हमले की खबर झूठी है। अब एंजेलिका की दोनों बेटियां अपनी मां को राजधानी बगोटा स्थित अपने घर ले जाने के लिए पैसा जमा कर ही हैं और उन्हें उम्मीद है कि परिवार उनकी मां की देखभाल करेगा।

Amigos les comparto todos los vídeos que logré al momento del rescate en Altamar de Angélica Gaitan frente a las costas del municipio de Puerto Colombia el día sábado 26 de Septiembre de 2020 !

Posted by Rolando Visbal Lux on Tuesday, 29 September 2020

Viral Video: पानी में उतरकर प्रपोज करना पड़ गया भारी, अंगूठी पहनाते ही मुंह पर पड़ी लड़की की लात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+