Viral Video: पानी में उतरकर प्रपोज करना पड़ गया भारी, अंगूठी पहनाते ही मुंह पर पड़ी लड़की की लात

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स लड़की को प्रपोज करने के लिए नाव पर खड़ा होता है, तभी कुछ ऐसा हो जाता है, जो उसने सपने में भी नहीं सोचा था। शख्स जब लड़की को अंगूठी पहनाता है, तभी लड़की की नाव डगमगा कर आगे की ओर बढ़ जाती है और इस शख्स के मुंह पड़ लड़की की लात पड़ती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो को थियो शैन्टानोस नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

लड़के के मुंह पर पड़ती है लात

लड़के के मुंह पर पड़ती है लात

मुंह पर लात पड़ते ही ये लड़का पानी में गिर जाता है, जबकि लड़की नाव सहित आगे निकल जाती है। दरअसल पानी में दो नाव दिखाई दे रही हैं, एक में लड़की है जबकि दूसरी खाली है। तभी ये शख्स खाली वाली नाव पर खड़ा हो जाता है और बगल वाली नाव में मौजूद लड़की को प्रपोज करने के लिए अंगूठी निकालता है। अंगूठी पहनाने के लिए वो नाव को आगे की ओर खींचता है और लड़की को शादी के लिए पूछता है। लड़की मुस्कुराने लगती है और हां कर देती है। फिर दोनों एक दूसरे को गले लगाने के लिए आगे बढ़ते हैं।

नाव में ही गिर जाती है लड़की

नाव में ही गिर जाती है लड़की

इसी दौरान नाव का बैलेंस बिगड़ जाता है और लड़की अचानक नाव में गिर जाती है और उसकी लात लड़के के मुंह पर पड़ती है। फिर लड़का पानी में गिर जाता है और लड़की नाव के साथ आगे निकल जाती है। जानकारी के मुताबिक ये दोनों बिल्कुल ठीक हैं। इन्हें कोई चोट नहीं आई है। वहीं इस वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो को 1.4 हजार लोगों ने लाइक किया है, 400 से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है, जबकि बहुत से लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

क्या बोल रहे हैं लोग?

क्या बोल रहे हैं लोग?

कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। ज्यादातर लोगों का कहना है कि वह वीडियो देखने के बाद से अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह काफी अनोखा प्रपोजल था, जिसे ये दोनों आने वाले कई वर्षों तक याद करेंगे और हंसेंगे। बहुत से लोगों ने इन दोनों को आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं, तो कुछ ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को लेकर सवाल पूछा है कि क्या वो ठीक है।

मिल रहे नकारात्मक कमेंट्स

मिल रहे नकारात्मक कमेंट्स

लोगों ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को लेकर अनुमान लगाया है कि जिस गति से नाव अचानक आगे की ओर बढ़ी है, उससे वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को अधिक चोट आई होगी। हालांकि वीडियो शेयर करने वाले थियो शैन्टानोस ने इसपर कहा है कि उन्होंने वीडियो में मौजूद शख्स से बात की है। उन्हें ये बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा क्योंकि उन्हें बहुत से नकारात्मक कमेंट्स मिल रहे हैं। हालांकि सबकुछ ठीक है और लड़की ने भी शादी के लिए हां कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+