Video: खिड़की के बाहर लटके पेंटर्स पर गुस्साई महिला, 26वीं मंजिल पर काट दी रस्सी, जानिए फिर क्या हुआ

बैंकॉक, 29 अक्टूबर। किसी का गुस्सा किसी और के लिए जान का खतरा बन सकता है। इसके कहा जाता है कि अपनी भलाई के लिए ही सही लेकिन गुस्से पर काबू रखना चाहिए, वरना इसके परिणाम से पछतावे के अलावा और कुछ नहीं मिलेगा। इस बात पर बिल्कुल सटीक बैठता एक मामला थाइलैंड से सामने आया है। यहां एक महिला ने 26वें माले पर पेंटिंग कर रहे दो कर्मचारियों को मरने के लिए हवा में लटकता छोड़ दिया।

26वें माले पर महिला ने काट दी वर्कर्स की रस्सी

26वें माले पर महिला ने काट दी वर्कर्स की रस्सी

दरअसल, महिला ने गुस्से में वर्कर्स की उसी रस्सी को काट दिया जिसके सहारे वह लटक कर इमारात की पेंटिंग कर रहे थे। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद अब महिला पर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। वहीं कुछ लोग महिला के ऐसा करने की वजह को लेकर कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला, कमरे की खिड़की के बाहर अचानक दो मजदूरों को काम करता देख भड़क गई।

इस बात से महिला को आया गुस्सा

इस बात से महिला को आया गुस्सा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला इस बात से भड़की थी कि कर्मचारियों ने एक दिन पहले पेंटिंग के काम को लेकर उसे सूचित नहीं किया था, और अचानक से उसके कमरे के बाहर काम क्यों करने लगे। इसी गुस्से में उसने 26वीं मंजिल पर काम कर रहे कर्मचारियों की रस्सी काट दी, जिससे वह घंटों हवा में लटके रहे। गनीमत रही कि वर्कर्स नीचे नहीं गिरे और उन्हें रेस्क्यू कर बचा लिया गया।

खिड़की खोलकर काट दी रस्सी

खिड़की खोलकर काट दी रस्सी

वहीं, महिला की इस हरकत के लिए उसे सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना तो करना ही पड़ा साथ ही, पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। पुलिस का कहना है कि महिला के ऊपर हत्या की कोशिश और संपत्ति का नुकसान करने की धाराएं लगाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि उसने कमरे की खिड़की खोली और बाहर झूल रहे मजदूरों की रस्सी काट दी।

महिला ने किया आरोपों से इनकार

महिला ने किया आरोपों से इनकार

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें देखा सकता है कि दो पेंटर्स काफी ऊंचाई पर हवा में लटके हुए हैं, और उनकी रस्सी कटी हुई है। वीडियो में पेंटर्स 26वें माले पर स्थित फ्लैट वालों से खिड़की खोलने की गुजारिश भी कर रहे हैं ताकि वह उतर सकें। एक मजदूर ने बताया कि वे और उनके दो साथी 32वीं मंजिल से नीचे की ओर आए थे । उधर, 34 वर्षीय महिला ने आरोपों से इनकार कर दिया है लेकिन पुलिस रस्सी पर मौजूद फिंगरप्रिंट की जांच की और सैंपल को डीएनए एनालिसिस के लिए भी भेज दिया है।

(Video देखने के लिए यहां करें क्लिक)

यह भी पढ़ें: ताश के पत्तों की तरह ढह गई 7 मंजिला इमारत, VIDEO देख लोगों के खड़े हो गए रौंगटे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+