अपने सामान के साथ खुद भी X-Ray मशीन में घुस गई महिला, सामने आईं चौंकाने वाली तस्वीरें
अपनी पसंदीदा चीज खोने का डर हम सभी में होता है। इसलिए उसकी सुरक्षा में हम अधिक सावधानी बरतते हैं लेकिन अपने सामान की सुरक्षा के लिए इस महिला ने जो किया है वो सबसे अलग है।
Recommended Video


बीजिंग। अपनी पसंदीदा चीज खोने का डर हम सभी में होता है। इसलिए उसकी सुरक्षा में हम अधिक सावधानी बरतते हैं लेकिन अपने सामान की सुरक्षा के लिए इस महिला ने जो किया है वो सबसे अलग है। ये महिला अपने सामान की रक्षा के लिए अधिकारियों के सामने ही एक्स-रे मशीन में घुस गई। इसके बाद जो तस्वीरें आईं, उसे देखकर सिक्योरिटी स्टाफ भी दंग रह गए।

चंद्र नव वर्ष के मौके पर भारी भीड़
चीन में एक महिला अपने बैग की सुरक्षा के खातिर खुद एक्स-रे मशीन में बैठ गई। ये घटना दक्षिणी चीन के ग्वानडॉन में 11 तारीख को हुई है। 16 फरवरी को चंद्र नव वर्ष से पहले चीन में स्टेशनों में काफी भीड़ है। चंद्र नव वर्ष पर चीन में हर कोई अपने घर जाना चाहता है, इसलिए स्टेशन पर काफी भीड़ हो रही है।

तस्वीरें देख अधिकारी भी रह गए हैरान
इस भीड़ में अपने सामान के खोने के डर एक महिला एक्स-रे मशीन में घुस गई। उसे डर था कि इतनी भीड़ में उसका सामान न खो जाए। इसलिए वो खुद ही एक्स-रे मशीन में जा घुसी। एक्स-रे मशीन से महिला की ऐसी तस्वीरें आईं जिसे देखकर वहां मौजूद सिक्योरिटी अधिकारी भी हैरान रह गए।
वायरल हो रहा है वीडियो
महिला एक्स-रे मशीन से निकली और फिर अपना सामान उठाकर देखने लगी। उसने अपना सामान चेक किया और आगे बढ़ गई। इस घटना का वीडियो पीयरवीडियो ने फेसबुक पर शेयर किया है। इस वीडियो पर अब तक 16000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications