शीत ओलंपिक: द. कोरिया से बातचीत को तैयार हुआ उ. कोरिया

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया शीत ओलंपिक पर होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए तैयार हो गया है. यह जानकारी दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने दी है.

यह बैठक 9 जनवरी को होनी है. बैठक में फरवरी में दक्षिण कोरिया में होने वाले शीत ओलंपिक में उत्तर कोरियाई एथलीटों के हिस्सा लेने पर चर्चा की जाएगी.

यह बैठक दक्षिण कोरिया के पैनमुनजोम गांव में हो सकती है. सीमा के पास बसे इस गांव को आम तौर पर शांत समझा जाता है और यहां भारी मात्रा में सैन्य बल भी मौजूद रहता है. इस इलाके में दोनों देश पहले भी कुछ ऐतिहासिक बैठकें कर चुके हैं.

विंटर ओलंपिक

दो साल बाद होगी दोनों देशों में बातचीत

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति दफ़्तर के एक अधिकारी के अनुसार इस बैठक की प्राथमिकता प्योंगचैंग में होने वाले शीत ओलंपिक पर बात करना ही है.

उन्होंने दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहैप से कहा, ''ऐसी उम्मीद है कि इस बैठक में दोनों देशों के आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने के संबंध में बात हो सकती है.''

दिसंबर 2015 के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय बैठक होगी. हालांकि अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि इस बैठक में कौन लोग शामिल होंगे.

उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन पहले ही कह चुके हैं कि विंटर ओलंपिक के लिए होने वाली चर्चा दोनों देशों के बीच जमी बर्फ़ को पिघलाने का काम करेगी.

कुछ दिन पहले ही उत्तर कोरिया ने सकारात्मक कदम उठाते हुए दोनों देशों की साझी सीमा पर टेलीफोन हॉटलाइन दोबारा शुरू कर दी थी.

दक्षिण कोरिया के यूनिफ़िकेशन मंत्रालय के अधिकारियों ने एएफ़पी को बताया कि बैठक के न्योते की स्वीकृति उत्तर कोरिया की तरफ़ से शुक्रवार सुबह फैक्स के ज़रिए भेजी गई.

उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया

नए साल में बदले किम के बोल

अपने नए साल के भाषण में किम जोंग-उन ने कहा था कि वे दक्षिण कोरिया के साथ "बातचीत के लिए तैयार हैं और फ़रवरी में होने वाले विंटर ओलंपिक में 'दल भेजने पर विचार कर रहे हैं."

किम ने दक्षिण कोरिया को सलाह दी थी कि, "दोनों कोरियाई देशों के अधिकारियों को संभावनाएं तलाशने के लिए तुरंत मिलना चाहिए."

किम जोंग के इस बयान का स्वागत करते हुए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने कहा था कि 'वे तो पहले से ही कहते आ रहे हैं कि ओलंपिक खेल दोनों देशों के बीच शांति कायम करने के लिए एक ऐतिहासिक मौक़ा हो सकता है.'

पिछले साल राष्ट्रपति बने मून जे-इन लगातार संबंध सुधारने की बात करते रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+