Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब?
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध के चलते पूरे विश्व में आर्थिक तंगी के हालात बने हुए हैं तो वहीं इसको लेकर एक सुखद खबर सामने आई है, इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि ये युद्ध अब खत्म होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच बातचीत की उम्मीद के बीच, अमेरिका ने ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए 9 अप्रैल की संभावित तारीख तय की है।
डेली अखबार येदिओथ अहरोनोथ ने कहा, 'वॉशिंगटन ने युद्ध खत्म करने के लिए 9 अप्रैल की टारगेट तारीख तय की है, जिससे लड़ाई और बातचीत जारी रखने के लिए लगभग 21 दिन बचेंगे। ईरान और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच इस हफ़्ते के आखिर में पाकिस्तान में बातचीत होने की उम्मीद है।'

इस अहम घोषणा से मध्य पूर्व में शांति की उम्मीद जगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान भी इस ओर इशारा कर रहे हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान में वह सब कुछ "खत्म कर चुका है जिसे नष्ट किया जा सकता था।'
Iran Israel War update:'दोनों देशों के बीच 15 महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति'
उन्होंने बताया कि 'दोनों देशों के बीच 15 महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि अगले 5 दिनों तक ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर कोई हमला नहीं होगा, ताकि शांति वार्ता को आगे बढ़ाया जा सके।'
Iran Israel War News:ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक: ट्रंप
ट्रंप का कहना है कि 'ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है, जिससे व्यापक समझौते की संभावना बढ़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जोर दिया, "इस बार ईरान वाकई गंभीर है, वे समझौता चाहते हैं, वे शांति चाहते हैं।"हालांकि, ईरान ने पहले सीधी बातचीत से इनकार किया था, पर बाद में स्वीकार किया कि वार्ता जारी है।
Iran Israel Row: राष्ट्रपति ट्रंप तो धोखेबाज है-IRGC
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने राष्ट्रपति ट्रंप को "धोखेबाज" करार दिया है लेकिन ट्रंप अपनी बात पर कायम हैं, ट्रंप ने यह भी दोहराया कि 'अमेरिका ने ईरान में लगभग सब कुछ पहले ही नष्ट कर दिया है, और उनका मौजूदा नेतृत्व लगभग पूरी तरह समाप्त हो चुका है।'
इन वैश्विक घटनाक्रमों के बीच, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका में अपने समकक्ष मार्को रुबियो से बातचीत की। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया की आर्थिक स्थिरता के लिए इस क्षेत्र में शांति जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications