Damavand Combined Cycle Power Plant: 260 करोड़ डॉलर के पॉवर प्लांट पर गिरेंगे बम? ट्रंप की धमकी!

Damavand Combined Cycle Power Plant: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि उसने अगले 48 घंटे के भीतर Hormuz Strait को नहीं खोला तो अमेरिका उसके कई बिजली संयंत्रों को निशाना बनाकर पूरी तरह तबाह कर देगा, इसमें ईरान का सबसे बड़ा बिजली संयंत्र भी शामिल होगा।' जिसके बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या अमेरिका अगला बम दमावंद संयुक्त चक्र विद्युत संयंत्र पर गिराने वाला है?

Damavand Combined Cycle Power Plant

Damavand Combined Cycle Power Plant Qwality:दमावंद संयुक्त चक्र विद्युत संयंत्र

दमावंद संयुक्त चक्र विद्युत संयंत्र ईरान का एक अत्याधुनिक और महत्वपूर्ण बिजली उत्पादन केंद्र है। यह संयंत्र न केवल देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाता है बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस है। दमावंद पावर प्लांट ईरान की राजधानी के पास तेहरान के निकट स्थित है। इसका नाम ईरान के प्रसिद्ध पर्वत माउंट दमावंद के नाम पर रखा गया है। यह संयंत्र देश के सबसे बड़े संयुक्त चक्र विद्युत संयंत्रों में से एक है।इस संयंत्र के निर्माण पर लगभग 2 बिलियन यूरो (करीब 2.6 बिलियन डॉलर) खर्च हुए थे।

कैसे काम करता है Damavand Combined Cycle Power Plant?

संयुक्त चक्र विद्युत संयंत्र में गैस टरबाइन और स्टीम टरबाइन दोनों का उपयोग किया जाता है। पहले गैस टरबाइन से बिजली उत्पन्न होती है, फिर उससे निकलने वाली गर्म गैसों से स्टीम बनाई जाती है, जिससे स्टीम टरबाइन चलती है। दमावंद संयंत्र की कुल उत्पादन क्षमता लगभग 2800 मेगावाट के आसपास मानी जाती है, जो इसे ईरान के सबसे बड़े बिजली संयंत्रों में शामिल करती है। यह संयंत्र देश की औद्योगिक और घरेलू बिजली आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

ट्रंप ने मिलिट्री ऑपरेशन कम करने का इशारा दिया

हालांकि इस हफ़्ते की शुरुआत में, ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ लड़ाई में अपने लक्ष्य हासिल करने के "बहुत करीब" है, उन्होंने कहा था कि 'हम अपने लक्ष्यों को पूरा करने के बहुत करीब पहुंच रहे हैं क्योंकि हम ईरान के आतंकवादी शासन के संबंध में मिडिल ईस्ट में अपनी बड़ी मिलिट्री कोशिशों को कम करने पर विचार कर रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+