Video: पति को मरवाने के लिए दी थी सुपारी, जज ने जैसे ही सुनाया फैसला, होशोहवास खो बैठी महिला

अपने पूर्व पति को मरवाने के लिए सुपारी देने के आरोप में एक पत्नी को कोर्ट ने 25 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट में मौजूद आरोपी पत्नी को जैसे ही सजा सुनाई वो बेहोश होकर गिर पड़ी। 45 साल की डायना लवज्वॉय ने अपने पति का कत्ल कराने के लिए एक शख्स को सुपारी दी थी।

कैलिफॉर्निया। अपने पूर्व पति को मरवाने के लिए सुपारी देने के आरोप में एक पत्नी को कोर्ट ने 25 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट में मौजूद आरोपी पत्नी को जैसे ही सजा सुनाई वो बेहोश होकर गिर पड़ी। 45 साल की डायना लवज्वॉय ने अपने पति का कत्ल कराने के लिए एक शख्स को सुपारी दी थी। साल 2016 में सितंबर में उसने एक शख्स को सुपारी दी थी और उसपर हमला करवाया था। दोनों का अपने बेटे को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था।

Bizarre

पति को मरवाने के लिए दी थी सुपारी

पति को मरवाने के लिए दी थी सुपारी

कैलिफॉर्निया के कार्ल्सबड में एक पत्नी को अपने पति पर हमला करने के आरोप में सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने पत्नी को 25 साल की कैद और हमलावर को 50 साल की कैद की सजा सुनाई है। डायना लवज्वॉय ने अपने पति ग्रेग मुलवीहल पर हमला करवाया था। डायना का आरोप था कि उनके पति ने बेटे को मोलेस्ट किया था और उनका यौन शोषण करते थे।

डायना के ट्रेनर ने मारी पति को गोली

डायना के ट्रेनर ने मारी पति को गोली

डायना ने ग्रेग को मरवाने के लिए अपने ट्रेनर की मदद ली थी जो उसे शूटिंग सिखाता था। उसी ने ग्रेग को एक सुनसान जगह पर हाथ में गोली मारी थी। ग्रेग को पहले एक फोन कॉल के जरिये सुनसान जगह पर बुलाया गया। फिर जब ग्रेग पहुंचे तो ट्रेनर ने उनके हाथ में गोली मार दी।

दोनों को हुई 25 और 50 साल की सजा

कोर्ट ने डायना को ग्रेग को 78 लाख रुपये देने को कहा है। डायना को जब सजा सुनाई जा रही थी तब उसके चेहरे पर हवाइयां उड़ी हुई थी। कोर्ट में जज ने जैसे ही डायना को सजा सुनाई, वो तुरंत अपनी कुर्सी से गिर पड़ीं। डायना को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। डायना और हमलावर की सजा दिसंबर से शुरू होगी। (वीडियो साभार: YouTube News)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+