ओबामा की यात्रा के बावजूद अमेरिका और क्‍यूबा के बीच सब कुछ ठीक नहीं

हवाना। 80 वर्ष बाद दुनिया में एक नया इतिहास बना जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने क्‍यूबा में कदम रखा। वर्ष 1928 के बाद से क्‍यूबा पहुंचने वाले ओबामा पहले राष्‍ट्रपति बने हैं।

सबको उम्‍मीद थी कि उनकी इस यात्रा के साथ ही दोनों देशों के बीच तल्‍ख रिश्‍तों में एक नई नरमी देखने को मिलेगी। लेकिन जैसी खबरें आ रही हैं, उससे तो ऐसा कोई इशारा नहीं मिलता है।

क्यूबा की अर्थव्यवस्था और शौक का जरिया सिगार

मानवाधिकार के मुद्दों पर अमेरिका और क्‍यूबा के बीच मतभेद बने हुए हैं। शायद यही वजह है कि राष्‍ट्रपति ओबामा क्‍यूबा के पूर्व राष्‍ट्रपति फिदेल कास्‍त्रो से मुलाकात करने के मूड में नहीं हैं।

50 वर्ष बाद क्यूबा और अमेरिका के बीच फ्लाइट ने किया टेकऑफ

व्‍हाइट हाउस की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी दे दी गई है। हालांकि ओबामा ने कहा था कि उन्‍हें फिदेल कास्‍त्रो से मुलाकात करके काफी खुशी होगी। अब ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।

एक नजर डालिए नई और एतिहासिक शुरुआत के बावजूद दोनों देशों के बीच मौजूद एक अनदेखी दूरी पर।

नया इतिहास लेकिन कास्‍त्रो खफा

नया इतिहास लेकिन कास्‍त्रो खफा

ओबामा से पहले वर्ष 1928 में राष्‍ट्रपति कैल्विन कूलिज ने क्‍यूबा की यात्रा की थी। ओबामा और क्‍यूबा के राष्‍ट्रपति राउल कास्‍त्रो ने जब मीडिया को संबोधित किया तो कास्‍त्रो का गुस्‍सा साफ नजर आया। दोनों देशों के बीच मानवाधिकार जैसे मुद्दों को लेकर मतभेद बने हुए हैं।

कास्‍त्रो ने दोहराईं पुरानी मांगे

कास्‍त्रो ने दोहराईं पुरानी मांगे

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कास्‍त्रो ने क्‍यूबा पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने के साथ ही अमेरिका के गंवतनामो बे जेल को बंद करने की अपनी पुरानी मांगों को दोहराया। इसके बाद ओबामा ने तंज कसने के अंदाज में कहा, 'क्‍यूबा का भविष्‍य तो क्‍यूबा के लोग ही तय कर पाएंगे।'

अमेरिका को दी सीख

अमेरिका को दी सीख

कास्‍त्रो ने कहा कि क्‍यूबा हमेशा से मानवाधिकारों की रक्षा करता आया है। उन्‍होंने कहा कि देश के नागरिक, राजनीति, संस्‍कृति और सोशल राइट्स को कभी नहीं बांटा जा सकता है और ये सब आपस में जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति ओबामा की मौजूदगी में अमेरिका को क्‍यूबा से स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नीतियों से सीख लेने की नसीहत दी।

प्रतिबंधों पर क्‍या बोले ओबामा

प्रतिबंधों पर क्‍या बोले ओबामा

प्रतिबंध हटाने की मांग पर राष्‍ट्रपति ओबामा ने कहा कि प्रतिबंध हटाना अमेरिकी कांग्रेस के हाथ में है लेकिन ये मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच बातचीत पर निर्भर करता है। ओबामा के मुताबिक 50 वर्षों से जो हमने किया है वो हमारे या क्यूबा के लोगों के हित में नहीं था।

राजनीतिक कैदियों पर कास्‍त्रो का जवाब

राजनीतिक कैदियों पर कास्‍त्रो का जवाब

कास्त्रो से जब राजनीतिक बंदियों के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि उन्हें राजनीति बंदियों की लिस्‍ट मिल जाए तो वह उन्‍हें जल्‍द रिहा करा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+