El Mencho कौन था? 1.5 करोड़ डॉलर का वो इनामी माफिया जिसके ढेर होते ही जल उठा Mexico
Mexico drug cartel leader dead: दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में शुमार और 'जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल' (CJNG) के सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस, जिसे 'एल मेंचो' के नाम से जाना जाता था, मेक्सिको के जलिस्को में एक सैन्य अभियान के दौरान मारा गया है।
मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि 59 वर्षीय इस मोस्ट वांटेड तस्कर की मौत मिलिट्री ऑपरेशन के बाद एयर ट्रांसफर के दौरान हुई। उसकी मौत ने पूरे मेक्सिको में हिंसा की आग लगा दी है, जहां कार्टेल के सदस्य सुरक्षा बलों से भिड़ रहे हैं और संपत्तियों को आग लगा रहे हैं।

Who is El Mencho: पुलिसकर्मी से माफिया तक
एल मेंचो का सफर एक पुलिस अधिकारी के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन जल्द ही उसने अपराध की दुनिया का रुख कर लिया। उसने 'जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल' (CJNG) की स्थापना की और अपनी क्रूरता के दम पर इसे दुनिया के सबसे ताकतवर आपराधिक संगठनों में बदल दिया। वह न केवल ड्रग्स की तस्करी करता था, बल्कि उसके पास आधुनिक हथियारों से लैस अपनी एक निजी सेना भी थी, जो सीधे सरकार को चुनौती देती थी।
ये भी पढे़ं: Trump Deportation Policy: कानून की बलि चढ़ी इंसानियत! 50 साल अमेरिका में रहने के बाद अब ईरान भेजी जाएगी महिला
Mexico military operation: मेक्सिको का मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर
एल मेंचो मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियों की हिट लिस्ट में टॉप पर था। उसकी शक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2018 में मेक्सिको सरकार ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 17 लाख डॉलर के इनाम की घोषणा की थी। वह जलिस्को और आसपास के राज्यों में समानांतर सरकार चलाता था। सुरक्षा बलों के खिलाफ उसके हमलों ने उसे मेक्सिको का सबसे बड़ा और सबसे बेरहम दुश्मन बना दिया था।
अमेरिका के लिए 'पब्लिक एनिमी नंबर वन'
अमेरिकी न्याय विभाग ने 2022 में एल मेंचो पर फेंटानिल जैसे घातक ड्रग्स बनाने और उन्हें अमेरिका में सप्लाई करने का गंभीर आरोप लगाया था। अमेरिका ने उसे पकड़ने के लिए 1.5 करोड़ डॉलर (लगभग 125 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम इनाम रखा था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों (US Task Force) ने ही मेक्सिको की सेना को इस अंतिम ऑपरेशन के लिए सटीक जानकारी और तकनीकी सहायता प्रदान की थी।
ये भी पढे़ं: Trump की जान को खतरा! Iran को चेतावनी के बीच रिसॉर्ट में घुसा हथियारबंद, मारा गया-तीसरी बार ट्रंप पर Attack
मिलिट्री ऑपरेशन और मौत का घटनाक्रम
पश्चिमी मेक्सिको के जलिस्को राज्य में छिपे एल मेंचो को घेरने के लिए एक सुनियोजित मिलिट्री ऑपरेशन चलाया गया। भारी गोलीबारी के बीच उसे हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन अस्पताल ले जाते समय एयर ट्रांसफर के दौरान उसकी मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत बताया है, जिससे एक दशक से चले आ रहे खौफनाक अध्याय का अंत हुआ।
मौत के बाद भड़की हिंसा और भारतीय एडवायजरी
एल मेंचो की मौत की खबर फैलते ही मेक्सिको के कई राज्यों में गृहयुद्ध जैसे हालात बन गए हैं। कार्टेल सदस्यों ने बसों में आग लगा दी और सड़कों को ब्लॉक कर दिया है। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाग ने फिलहाल इस पर विस्तृत टिप्पणी से परहेज किया है। बिगड़ते सुरक्षा हालातों को देखते हुए भारती दूतावास ने भी मेक्सिको में रह रहे भारतीय नागरिकों और वहां जाने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा एडवायजरी जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications