पति की जान पर आफत.. देश हुआ तबाह... जानिए कैसे जेलेंस्की के साथ डटकर खड़ी हैं उनकी पत्नी जेलेंस्का

ज़ेलेंस्की ने अपने परिवार को सुर्खियों में उस वक्त लाया, जब पिछले हफ्ते उन्होंने दावा किया था, दुश्मनों के निशाने पर वो नंबर-1 टारगेट हैं, और उनका परिवार दुश्मनों की हिट लिस्ट में नंबर-2 पर हैं।

कीव, मार्च 05: यूक्रेन युद्ध का आज 10वां दिन है और पिछले 10 दिनों से यूक्रेन जल रहा है। कई शहर बर्बाद हो चुके हैं और अगला आक्रमण राजधानी पर होने वाला है। कीव की सुरक्षा की पूरी कोशिश तो की जा रही है, लेकिन उम्मीद कम है, कि यूक्रेनी सेना राजधानी कीव को बचा पाएगी। लेकिन, यूक्रेन 10 दिनों तक रूस को रोककर रखेगा और पुतिन को करारा जवाब देगा, ये अमेरिका ने भी नहीं सोचा था। लेकिन, यूक्रेन युद्ध में राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की एक हीरो बनकर सामने आए, लेकिन इस लड़ाई में डटकर खड़े रहने और हार नहीं मानने की शक्ति उन्हें मिलती है, अपनी पत्नी ओलेना ज़ेलेंस्का से... जो अपने पति के साथ साथ देश की हिफाजत में डटकर खड़ी हैं।

कैसे सुर्खियों में आया परिवार?

कैसे सुर्खियों में आया परिवार?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अपने परिवार को सुर्खियों में उस वक्त लाया, जब पिछले हफ्ते उन्होंने दावा किया था, दुश्मनों के निशाने पर वो नंबर-1 टारगेट हैं, और उनका परिवार दुश्मनों की हिट लिस्ट में नंबर-2 पर हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति के इस दावे के बाद खुलासा होने लगा, कि यूक्रेन युद्ध के बीच उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे, कितनी मुश्किलों से गुजर रहे हैं और पूरी दुनिया ये जानने के लिए उत्सुक हो गई, कि आखिर क्रेन की फर्स्ट लेडी ओवेना जेलेंस्का कौन हैं और राष्ट्रपति जेलेंस्की का परिवार कैसा है?

कौन हैं ओलेना ज़ेलेंस्का?

कौन हैं ओलेना ज़ेलेंस्का?

ओलेना ज़ेलेंस्का एक स्क्रिप्ट राइटर हैं, जबकि उनके पति और मौजूदा यूक्रेनी राष्ट्रपति यूक्रेन के बड़े कलाकार रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले उनका कैरियर एक प्रसिद्ध एक्टर के तौर पर चल रहा था और वर्तमान में ओलेना ज़ेलेंस्का अपने पति के साथ मजबूती के साथ खड़ी हैं और रूस के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व अग्रिम पंक्ति से कर रही हैं। 44 साल के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की यूक्रेन के प्रतिरोध का वैश्विक चेहरा बन चुके हैं, और उनका परिवार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलग-थलग और गुप्त परिवार की तुलना में बिल्कुल अलग है। यूक्रेन में प्रथम महिला के लिए कोई औपचारिक कार्यालय नहीं है, लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति की पत्नी ज़ेलेंस्का यूक्रेन के वक्त देश के लिए रणनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

पति का हौसला बढ़ा रहीं जेलेंस्का

यूक्रेन युद्ध में... जब रूसी सेना का पहला टारगेट राष्ट्रपति जेलेंस्की हैं, उस वक्त उनकी पत्नी जेलेंस्का एक पोस्ट में कहती हैं... ''आज, मैं घबराऊंगी या आंसू नहीं बहाऊंगी। मैं शांत और आत्मविश्वासी बनी रहूंगी। मेरे बच्चे मुझे देख रहे हैं। मैं उनके साथ, अपने पति के साथ और आपके साथ खड़ी रहूंगी।" ज़ेलेंस्का ने एक हफ्ते पहले ये पोस्ट किया था, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था और अब यूक्रेनी राष्ट्रपति की पत्नी टेलीग्राम पर एक आधिकारिक चैनल बना रही हैं, जिसके जरिए यूक्रेन युद्ध को लेकर सटीक जानकारियां दे सकें और युद्ध के दौरान देश के लोगों की, सेना की कैसे मदद करनी है, उनका मनोवैज्ञानिक समर्थन कैसे करना है, इसको लेकर काम करने जा रही हैं।

कैसी थी शुरूआती जिंदगी?

कैसी थी शुरूआती जिंदगी?

अप्रैल 2019 में, जब अभिनेता और हास्य अभिनेता ज़ेलेंस्की ने राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल की, तो यूक्रेन के मनोरंजन सर्किट के बाहर पहली बार कुछ लोगों ने ज़ेलेंस्का के बारे में सुना था और जेलेंस्का ने 'वोग यूक्रेन' को एक इंटरव्यू में कहा था, कि "मैं एक गैर-सार्वजनिक व्यक्ति हूं... मैं मंच के पीछे रहना पसंद करता हूं। मेरे पति हमेशा सबसे आगे रहते हैं, जबकि मैं छाया में अधिक सहज महसूस करती हूं। मैं पार्टी की जान नहीं हूं, मुझे चुटकुले सुनाना पसंद नहीं है।" ज़ेलेंस्का का जन्म मध्य यूक्रेन के एक औद्योगिक शहर क्रिवी रिह में ओलेना किआशको के रूप में हुआ था, जहां राष्ट्रपति जेलेंस्की का भी पालन-पोषण हुआ था, जो मुख्य रूप से रूसी बोलते थे। दोनों के कई कॉमन फ्रेंड थे और क्रिवी रिह नेशनल यूनिवर्सिटी में ही वह आर्किटेक्चर और लॉ की पढ़ाई कर रही थी, जहां, दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।

कॉमेडी ने दोनों को साथ जोड़ा

कॉमेडी ने दोनों को साथ जोड़ा

वलोडिमिर जेलेंस्की शुरूआत से ही एक्टिंग से जुड़े थे और कॉमेडी करना उन्हें काफी पसंद था, जबकि जेलेंस्का कॉमेडी के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाह रही थीं। उस वक्त जेलेंस्की क्वार्टल स्टूडियो 95 चला रहे थे, जो अभी यूक्रेन की एक प्रमुख मनोरंजक टीवी है। पहली बार जेलेंस्का को क्वार्टल स्टूडियो में बतौर पटकथा लेखक के रूप में काम मिला। एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि, "हमारा महत्वाकांक्षी उद्देश्य दुनिया को उन उपकरणों की मदद से एक बेहतर जगह, एक दयालु और अधिक आनंदमय स्थान बनाना है, जो हमारे पास हैं, जहां हास्य हो और जहां क्रिएटिविटी हो, जहां खुशी हो। हम इस लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, पूरी दुनिया को कॉमेडी से जीतने की कोशिश कर रहे हैं।'' दोनों ने सितंबर 2003 में शादी कर ली।

मशहूर टीवी शो किया लांच

मशहूर टीवी शो किया लांच

दोनों ने मिलकर यूक्रेन की जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो जाने वाली टीवी सीरियल 'सर्वेंट ऑफ द पीपल' लांच किया, जिसमें ज़ेलेंस्की ने एक स्कूली शिक्षक, वासिल पेट्रोविच होलोबोरोडको की भूमिका निभाई थी, जो खुद को दुर्घटना से देश का राष्ट्रपति बना पाता है। वहीं, शो को उनकी पत्नी ज़ेलेंस्का ने ही लिखा था। लेकिन, ऐसा सच में हो जाएगा, ये शायद ही उस वक्त उन्होंने सोचा होगा। लेकिन, बाद में जेलेंस्की वास्तव में यूक्रेन के राष्ट्रपति बन गये। हालांकि, राष्ट्रपति की पत्नी होने के बाद भी जेलेंस्का स्टूडियो जाना नहीं भूली हैं और अभी भी लगातार अलग अलग स्क्रिप्ट पर काम करती रहती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि, "मैं पहले की तरह ही स्क्रिप्ट लिखती हूं। हालांकि, अब आपको राष्ट्रपति ऑफिस के लिए भी जिम्मेदार होना पड़ता है और दिन का एक तिहाई हिस्सा वहां गुजारना होता है, लेकिन दिन को इसी तरह से विभाजित करने की जरूरत होती है''।

यूक्रेन की फर्स्ट लेडी के तौर पर जीवन

यूक्रेन की फर्स्ट लेडी के तौर पर जीवन

यूक्रेन की फर्स्ट लेडी बनने के बाद जेलेंस्का अपने बच्चों को पालने में ज्यादातर वक्त गुजारती हैं और यूक्रेन के स्कूलों की स्थिति सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण काम करने में जुट गईं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने बताया था कि, अपनी बेटी के जन्म के बाद ही उन्होंने हेल्दी फूड खाना शुरू किया और अब वो थोड़ी मोटी हो गई हैं। पोस्ट में उन्होंने कहा था कि, "मैंने तय किया है कि नियमित जिम से वो खुद को फिर से फिट कर लेंगी और फिर से वो खुशी के साथ खुद को आईने में देख सकेंगी। वहीं, उन्होंने एक पोस्ट में यूक्रेनियन संसद द्वारा पास एक कानून पर खुशी जताई थी, जिसमें कहा गया था कि, बच्चे के जन्म लेने के बाद पुरूषों को भी तीन महीने तक हर महीने 14-14 दिनों की छुट्टी दी जाएगी। जिसका उन्होंने काफी स्वागत किया था।

यूक्रेन युद्ध के समय क्या करती हैं जेलेंस्का

यूक्रेन युद्ध के समय क्या करती हैं जेलेंस्का

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेन की फर्स्ट लेडी लगाकार महिलाओं और बच्चों के लिए काम कर रही हैं और दुनिया का ध्यान रूसी हमले के बाद लोगों की जिंदगी, कैसे दुर्दशा में बदल गई है, उस तरफ आकर्षित कर रही हैं। उन्होंन एक पोस्ट में लिखा है कि, ''यूक्रेनी के लोगों को हर रात अपने बच्चों को तहखाने में ले जाना पड़ता है और अपने घरों की दीवारों के नीचे दुश्मन से लड़ना पड़ता है। यूक्रेन एक शांतिपूर्ण देश है। हम युद्ध के खिलाफ हैं और हमने पहले हमला नहीं किया। लेकिन, हम हार मानने वाले नहीं हैं। पूरी दुनिया देख रही है, कि हम आपके देशों में भी शांति के लिए लड़ रहे हैं।"

दंपति के हैं दो बच्चे

दंपति के हैं दो बच्चे

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और उनकी पत्नी जेलेंस्का के दो बच्चे हैं, जिनके नाम एलेक्जेंड्रा और किरिल हैं। एलेक्ज़ेंड्रा, बतौर किशोरी, फिल्मों में काम करती हैं। राष्ट्रपति ने घोषणा की थी कि "दुश्मन ने मुझे नंबर एक लक्ष्य के रूप में चिह्नित किया है और मेरा परिवार नंबर दो लक्ष्य है", लिहाजा इस वक्त राष्ट्रपति का परिवार काफी असुरक्षित स्थिति में माना जा रहा है। वैलेंटाइन्स डे पर पति-पत्नी ने प्यार के बारे में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें लोगों से कहा था कि, "चलो एक-दूसरे से प्यार करें और यूक्रेन से प्यार करें। हम घर पर हैं, हम यूक्रेन में हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+