'पाकिस्तान With खालिस्तान, अभिनंदन की फोटो, गला रेतने का इशार', कौन है कर्नल तैमूर, जिसने भारतीयों को दी धमकी
Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को लेकर भारतीयों एक और जहां खून खौल रहा है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान अपनी 'कट्टरपंथी मानसिकता' को दिखाने से बाज नहीं आ रहा है। पहलगाम हमले को लेकर दुनिया भर में हुई आलोचनाओं के बाद भी पाक सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान के लंदन में दूतावास के एक अधिकारी कर्नल तैमूर राहत (Colonel Taimur Rahat) ने तो बेशर्मी और नीचता की सारी हदें पार कर दी हैं।
लंदन में जब भारतीय समुदाय के लोग पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो, पाक के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी कर्नल तैमूर राहत ने इशारों ही इशारों में गला काटने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उस दौरान कर्नल तैमूर राहत के हाथों में भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान का पोस्टर था। वहीं उस पोस्टर के साथ एक बैनर पर लिखा था, ''पाकिस्तान With खालिस्तान''। मजाक उड़ाते हुए उन्होंने एक हाथ में चाय और दूसरे हाथ से 'गला रेतने का इशारा' भारतीयों की ओर देखते हुए किया।

सबसे हैरानी की बात तो ये है कि पाकिस्तानी सेना का अधिकारी कर्नल तैमूर राहत ये हरकत उच्चायोग की इमारत पर ही खड़े होकर कर रहा था। उसकी ये हरकत को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद भारतीयों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ऐसे में आइए जानते हैं इस वीडियो पर लोग सोशल मीडिया पर क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं? उससे पहले ये जानते हैं कि कर्नल तैमूर राहत कौन है?
who is Colonel Taimur Rahat: कौन है कर्नल तैमूर राहत?
कर्नल तैमूर राहत, पाकिस्तान सेना के वरिष्ठ अधिकारी हैं और ब्रिटेन दूतावास में पाकिस्तानी डिफेंस अताशे हैं। डिफेंस अताशे, दूसरे देशों में अपने देश के दूतावास या उच्चायोग में तैनात होते हैं। इस पद पर नेवी, आर्मी या एयरफोर्स के किसी वरिष्ठ अधिकारी को ही तैनात किया जाता है। इनका काम विदेश में अपने देश की सैन्य नीतियों और रक्षा हितों को बढ़ावा देना है। ये जिस भी देश में दूतावास में तैनात किए जाते हैं, ये उस देश से रक्षा मामलों में सहयोग के लिए एक पुल की तरह काम करते हैं। कर्नल तैमूर राहत इससे पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं।
पाकिस्तानी डिप्लोमैट कर्नल तैमूर राहत के वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर
यूजर @RajkishorLive ने लिखा, ''जगह लंदन स्थित पाकिस्तान का पाकिस्तानी मिशन दफ्तर। वहां प्रदर्शन कर रहे भारतीयों का गला रेतने का इशारा खुलेआम कर रहा ये शख्स। पढ़ने-लिखने से फितरत नहीं बदलती। अपनी जहालत में सना ये पाकिस्तानी रक्षा अधिकारी कर्नल तैमूर राहत है। यूके मिशन में वायु और थल अटैचे के रूप में तैनात इस जाहिल ने अभिनंदन के फोटो को लेकर ये घिनौनी हरकत की है। हिसाब होगा गजनवी और तैमूरों का!
अन्य यूजर @LtGenDPPandey ने लिखा, ''शिक्षित, प्रशिक्षित, सैन्य पेशेवर? किसी देश का प्रतिनिधि? कोई हैरानी नहीं है कि पाकिस्तान को दुनिया में एक आतंकवादी देश के रूप में ब्रांड किया जाता है। हाथ का इशारा, मानसिकता का प्रतिबिंब है। कल्पना कीजिए कि हमारे देश ने 93000 पाकिस्तानी सेना के कैदियों की देखभाल की और कभी इसके बारे में बात नहीं की। कारगिल में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों के शवों को सम्मान के साथ दफनाया। मुझे उम्मीद है कि उन्हें पता होगा कि अगर कोई सैन्य अभियान में मर जाता है तो उसका देश उसका शव भी स्वीकार नहीं करेगा।''
यूजर @SandeepMall ने लिखा, अमानवीय मूर्ख।'' एक अन्य यूजर @abhijitmajumder ने लिखा, ''यह कथित तौर पर एक पाकिस्तानी राजनयिक है। मुझे लगता है कि वे लश्कर कैडर से भर्ती करते हैं।''
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications