एनापोलिस अटैक: महिला का चक्कर, न्यूजपेपर से 7 साल की लड़ाई, सनकी ने न्यूजरूम में घुसकर यूं लिया बदला

वॉशिंगटन। अमेरिका में मैरीलैंड की राजधानी एनापोलिस में गुरुवार को कैपिटल गैजेट न्यूजरूम में जिस शख्स ने अधांधुध फायरिंग कर 5 लोगों को मार गिराया, वह इस मीडिया संस्थान को लंबे वक्त से धमकियां दे रहा था। हमलावर जैरोड डब्ल्यू. रामोस और कैपिटल के साथ लंबा विवाद बताया जा रहा है। रामोस सोशल मीडिया पर कई बार कैपिटल न्यूजपेपर को धमकी दे रहा था, यहां तक कि गुरुवार को उसने गोलीबार करने से पहले ही खूनखराबा करने की धमकी दी थी। हालांकि, पुलिस ने 30 साल के रामोस को गिरफ्तार कर लिया है, जो गोलीबारी करने के बाद डेस्क के नीचे छुपा हुआ था।

कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुका है रामोस

कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुका है रामोस

कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुका रामोस 2012 में अमेरिका के फेडरल ब्यूरो में एक लेबर स्टैटिस्टिक्स के रूप में काम कर चुका है। दरअसल, रामोस और कैपिटल न्यूजपेपर के साथ करीब 7 साल से विवाद चल रहा है। कैपिटल ने 2011 में एक रामोस के खिलाफ आपराधिक उत्पीड़न के मामले में एक कॉलम छापा था। कैपिटल के मुताबिक, रामोस ने अपनी ही महिला क्लासमेट को परेशान किया था। जिसके बाद 2012 में रामोस ने कैपिटल के खिलाफ मानहानि का केस भी दर्ज करवाया था।

कोर्ट में महिला से हारा केस

कोर्ट में महिला से हारा केस

कोर्ट में महिला ने कहा था कि यह एक ऐसा रिश्ता है, जिसका कोई अस्तित्व नहीं है। उसने कहा, 'मैंने उससे दूर जाने की कोशिश की थी और जब मैंने उससे रोकने की कोशिश की, तब वह और ज्यादा नाराज और अश्लील हो गया।' वह महिला एक बैंक में काम करती थी, उस वक्त रामोस ने बैंक मैनेजर को भी फोन कर बैंक को आग के हवाले करने की धमकी दी थी। कुछ हफ्तों बाद कोर्ट ने तमाम दस्तावेजों को देखते हुए रामोस को 90 दिन की सजा सुनाई और फिर से लड़की से कॉन्टेक्ट नहीं करने के लिए कहा।

कैपिटल पर मानहानि का केस

कैपिटल पर मानहानि का केस

इस बीच कैपिटल न्यूजपेपर ने रामोस की हरकतों पर एक कॉलम लिख दिया और उसके बाद उसने कभी एडिटर तो कभी वहां काम करने वाले पत्रकारों को धमकी देने शूरू किया। उसके बाद रामोस ने न्यूजपेपर के खिलाफ मानहानि का केस ठोक दिया, लेकिन कोर्ट में वह यह बताने में नाकाम रहा कि किस तरह से उस कॉलम की वजह से उसको क्षति पहुंची। कोर्ट में सबूतों के अभाव में रामोस एक बार फिर केस हार गया।

सात साल बाद गोलाबारी से गुस्से का इजहार

सात साल बाद गोलाबारी से गुस्से का इजहार

रामोस केस हारने के बाद कैपिटल को लगातार ट्विटर पर धमकी देता रहा। ट्विटर पर @EricHartleyFrnd (Jarrod W. Ramos) नाम से उसका अकाउंट है। उसके ट्विटर अकाउंट पर रामोस ने कैपिटल के मैनेजिंग एडिटर को लिखे एक लेटर को पीन किया है, जो उसने 2015 में लिखा था। रामोसा ने अपने आखिरी ट्वीट में गाली देते हुए लिखा कि 'मुझे अकेला छोड़ दो'। रामोस पिछले करीब सात साल कैपिटल में लिखे कॉलम से नाराज था और आखिरकार गुरुवार को उसने न्यूजरूम में घुसकर 5 लोगों को मार दिया, जिसमें 2 घायल भी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: अमेरिका न्यूजरूम बिल्डिंग में फायरिंग, कई लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+