अमेरिका न्यूजरूम बिल्डिंग में फायरिंग, कई लोगों की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका में न्यूजरूम बिल्डिंग में गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इस बिल्डिंग में एनापोलिस से प्रकाशित होने वाले कैपिटल गैजेट का ऑफिस भी है। घटना के बारे में ट्वीट करके कैपिटल गैजेट के एक पत्रकार फिल डेविस ने जानकारी दी कि एक बंदूकधारी ने कांच के दरवाजे की दूसरी तरफ से अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमे कई लोगों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार इस हमले में कम से कम 5 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह हमला दोपहर तकरीबन 2.35 बजे 888 बेस्टगेट रोड पर हुआ था। एनी एरुंडेल काउंटी पुलिस ने इस फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि बिल्डिंग में शूटिंग चल रही है। हालांकि पुलिस ने घायलों की पुष्टि की है लेकिन किसी के मारे जाने के बारे में कुछ नहीं कहा है। प्रशासन अभी भी बिल्डिंग को खाली कराने में जुटा है और कोशिश कर रहा है कि लोग सुरक्षित बाहर निकाले जा सके।












Click it and Unblock the Notifications