Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं गुजरात की शिवानी राजा, जिन्होंने ब्रिटेन चुनाव में जीतकर रचा इतिहास, ऋषि सुनक के लिए वरदान से कम नहीं

Shivani Raja Britain election: ब्रिटेन चुनाव में इस बार ऋषि सुनक की पार्टी कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) को हार का सामना करना पड़ा है। लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बीच कंजर्वेटिव पार्टी की एक उम्मीदवार शिवानी राजा की ऐतिहासिक जीत की खूब चर्चा हो रही है।

गुजराती मूल की व्यवसायी शिवानी राजा की इस जीत ने हार के बीच ऋषि सुनक को बड़ी खुशखबरी दी है...क्योंकि शिवानी राजा ने जिस सीट लीसेस्टर ईस्ट से जीत दर्ज की है, उसपर लेबर पार्टी का दबदबा था। शिवानी राजा ने लेबर पार्टी के उम्मीदवार को लीसेस्टर ईस्ट से हराया है।

Shivani Raja Britain election

भारतीय मूल की शिवानी राजा लीसेस्टर ईस्ट से संसद सदस्य चुनी गई हैं। उन्होंने लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल को हराया। इस जीत को एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि लीसेस्टर ईस्ट को लेबर पार्टी का गढ़ माना जाता है और 37 सालों में यह पहली बार है कि इस निर्वाचन क्षेत्र ने किसी कंजर्वेटिव पार्टी की उम्मीदवार ने जीत दर्ज की हो।

शिवानी राजा ने 2024 के आम चुनाव में 14,526 वोट हासिल किए, जो लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल से 4,426 वोटों से आगे हैं। इस जीत के बाद शिवानी राजा की हर तरफ चर्चा हो रही है। खासकर भारतीय लोगों में भी उनके बारे में जानने की उत्सुकता है। आइए जानें कौन हैं शिवानी राजा?

Shivani Raja Britain election

Who Is Shivani Raja: कौन है शिवानी राजा

  • शिवानी राजा गुजराती मूल की हैं और दीव की रहने वाली हैं। शिवानी राजा का जन्म लीसेस्टर में हुआ था।
  • शिवानी की मां राजकोट से यूके चली गईं और उनके पिता गुजराती हैं। शिवानी राजा के माता-पिता 1970 के दशक के अंत में भारत छोड़ दिया था।

  • शिवानी राजा डी मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय में अपनी शिक्षा पूरी की, फार्मास्युटिकल और कॉस्मेटिक साइंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इंग्लैंड में कई प्रमुख कॉस्मेटिक ब्रांड के साथ काम किया है।
Shivani Raja Britain election
  • शिवानी राजा ने चुनावों के दौरान अपना काफी समय ब्रिटिश-भारतीय मतदाताओं को लुभाने में लगाया है। उन्होंने भारत में ब्रिटिश मतदाताओं, खासकर दीव और गुजरात के मतदाताओं को ऑनलाइन मतदान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया था।
  • चुनाव प्रचार के दौरान शिवानी राजा ने एक कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य गरबा किया, मंदिरों का दौरा किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+