Congressman Brad Sherman कौन हैं? फ्लाइट में गंदी करतूत की Photos आई सामने, 71 की उम्र में किया ऐसा कांड
Congressman Brad Sherman Photos Leak: अमेरिकी कांग्रेस (संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार की विधायी शाखा है, जो कानून बनाती है) के डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि ब्रैड शर्मन (Brad Sherman) सुर्खियों में हैं, लेकिन गलत वजह से। एक फ्लाइट में उनके आईपैड पर महिलाओं के अधोवस्त्र वाली तस्वीरें दिखते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।
वायरल फोटोज में शर्मन को कथित तौर पर 'पोर्न' देखते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उन्होंने एलन मस्क के X (पूर्व ट्विटर) के एल्गोरिदम को जिम्मेदार ठहरा दिया। 71 साल के शर्मन ने सफाई दी - 'ये अनचाही कंटेंट थी!' आइए जानते हैं कौन हैं ब्रैड शर्मन, पूरा विवाद क्या है और उनका ये अनोखा बचाव...

Who Is Congressman Brad Sherman: ब्रैड शर्मन कौन हैं? लंबा राजनीतिक सफर
ब्रैड शर्मन कैलिफोर्निया के 32वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से डेमोक्रेटिक रिप्रेजेंटेटिव हैं। 1997 से लगातार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में हैं - 14 टर्म पूरे कर चुके! लॉस एंजिल्स के नेटिव शर्मन हार्वर्ड ग्रेजुएट हैं और टैक्स लॉयर रह चुके। वे फॉरेन अफेयर्स कमिटी में हैं और ईरान, चीन जैसे मुद्दों पर सख्त रुख अपनाते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ इम्पीचमेंट में सक्रिय रहे। लेकिन अब ये कंट्रोवर्सी उनकी इमेज को धक्का पहुंचा रही।
फ्लाइट विवाद: आईपैड पर 'अश्लील तस्वीरें', वायरल फोटोज
विवाद की शुरुआत 15 नवंबर को हुई। वॉशिंगटन से कैलिफोर्निया लौटते फ्लाइट में एक पैसेंजर ने शर्मन की फोटो खींच ली। आईपैड पर महिलाओं के लिंगरी वाली तस्वीरें साफ दिख रही थीं। X अकाउंट @dearwhitestaffrs ने पोस्ट किया: 'क्यों लगा कैलिफोर्निया के कांग्रेसी ब्रैड शर्मन को फ्लाइट में आईपैड पर पोर्न देखना उचित? उनके जिले को इससे बेहतर प्रतिनिधि मिलना चाहिए! CA32।' ये पोस्ट 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुकी। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और व्हाइट हाउस कम्युनिकेशंस डायरेक्टर स्टीवन चेउंग ने भी शेयर किया।
एलन मस्क पर इल्जाम: 'X का एल्गोरिदम बर्बाद कर दिया!'
शर्मन ने खंडन किया - 'ये पोर्न नहीं, बस X स्क्रॉल कर रहा था!' उनके स्पोक्सपर्सन ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया- 'एलन मस्क ने ट्विटर एल्गोरिदम बर्बाद कर दिया। अब अनचाही कंटेंट फोर्स हो जाती है, जो यूजर्स न मांगें।' पंचबोल न्यूज को शर्मन ने कहा:- 'फ्लाइट में टैबलेट पर 1,000+ पोस्ट स्क्रॉल कीं। 'फॉर यू' टाइमलाइन पर ये तस्वीरें आईं। पोर्नोग्राफी से कोई समस्या नहीं, लेकिन ये जानबूझकर नहीं देखा।'
पूछा गया - क्या फ्लाइट में ऐसी चीजें देखना सही? शर्मन बोले: 'पोर्न है? मुझे नहीं लगता एलन मस्क ऐसा सोचते। उचित है? नहीं।' X के टर्म्स में लिंगरी 'एडल्ट कंटेंट' है, लेकिन नग्नता नहीं। यूजर्स सेंसिटिव कंटेंट ऑफ कर सकते हैं, लेकिन शर्मन का कहना - एल्गोरिदम ने धक्का दिया।
शर्मन का ये बचाव मजाक का विषय बन गया। क्या ये एल्गोरिदम की साजिश? या पर्सनल चॉइस? वक्त बताएगा।
ये भी पढ़ें- Jaya Bachchan Viral Video: 'बदतमीजी मत करो, मुंह बंद रखो', भड़कीं जया बच्चन, सरेआम दे डाली ऐसी धमकी












Click it and Unblock the Notifications