Jaya Bachchan Viral Video: 'बदतमीजी मत करो, मुंह बंद रखो', भड़कीं जया बच्चन, सरेआम दे डाली ऐसी धमकी
Jaya Bachchan Viral Video: बॉलीवुड क महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।
पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन
आपको बता दें कि जया बच्चन कई बार पैपराजी के व्यवहार पर नाराजगी जता चुकी हैं और अब एक बार फिर उनका गुस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां फोटोग्राफर्स द्वारा लगातार फोटो क्लिक किए जाने पर वह भड़क उठीं।

जया बच्चन बोलीं- चुप रहो और मुंह बंद रखो
-जया बच्चन सफेद आउटफिट और फेस मास्क में इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं। जैसे ही वह वेन्यू पर उतरीं, पैपराजी ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और लगातार तस्वीरें खींचने लगे।
-तेज शोर और अफरा-तफरी से परेशान होकर जया बच्चन वहीं रुक गईं और फोटोग्राफर्स को सख्त लहजे में कहा- आप लोग फोटो लो, बदतमीजी मत करो। चुप रहो और मुंह बंद रखो। फोटो लो, खत्म। ऊपर से कमेंट करते रहते हो। इस दौरान श्वेता बच्चन अपनी मां का हाथ पकड़कर उन्हें अंदर ले जाने की कोशिश करती दिखीं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने कही ऐसी बात
-जया बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स ने उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा है कि सेलेब्रिटीज की निजता और स्पेस का सम्मान किया जाना चाहिए।
-वहीं कुछ लोगों ने जया बच्चन के रवैये पर सवाल उठाते हुए लिखा है- इनका मूड हमेशा खराब रहता है। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा है- हर बार ऐसा क्या हो जाता है इनको?
जया बच्चन के प्रोजेक्ट्स
जया बच्चन को आखिरी बार बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। इस फिल्म के बाद वह किसी अन्य प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। फैंस उनकी अगली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications