Asim Munir: कौन हैं पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर? जिनके करगिल युद्ध वाले बयान के बाद हर तरफ हो रही है चर्चा
Asim Munir News: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर इन दिनों अपने 'करगिल युद्ध' वाले बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। असीम मुनीर ये बात स्वीकारी है कि भारत के खिलाफ 1999 के करगिल युद्ध में पाकिस्तानी सैनिक शामिल थे। असीम मुनीर ने कहा है कि 1965, 1971 और 1999 में करगिल में लड़ते हुए कई सैनिकों ने अपनी जान गंवाई थी।
जनरल मुनीर ने भारत के साथ पाकिस्तान के युद्धों का जिक्र करते हुए कहा, "चाहे वह 1948, 1965, 1971 हो, कारगिल में पाक-भारत युद्ध हो या सियाचिन युद्ध का मैदान, हजारों शहादत (शहीदों) ने देश और इस्लाम के लिए अपनी जान कुर्बान की है।"

ये पहली बार है जब पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भारत के साथ 1999 के कारगिल संघर्ष में देश की सेना की भूमिका को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। असीम मुनीर अपने इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि असीम मुनीर के बारे में?
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी सेना ने पहली बार कबूला कारगिल युद्ध में शामिल होने की बात, 25 साल बाद आर्मी चीफ क्यों बोले सच?
Who is Asim Munir: कौन हैं असीम मुनीर
- लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर वर्तमान में पाकिस्तान के मौजूदा आर्मी चीफ हैं। असीम मुनीर को 24 नवंबर 2022 को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना का प्रमुख नियुक्त किया था।
- मुनीर का जन्म रावलपिंडी, पंजाब, पाकिस्तान में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। असीम मुनीर ने मंगला में ऑफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल से स्नातक की है। असीम मुनीर ने 1986 में अपना सैन्य करियर शुरू किया था।

ये भी पढ़ें- इमरान खान की पॉलिटिकल पार्टी PTI पर प्रतिबंध लगाएगा पाकिस्तान, शहबाज-आसिम मुनीर का आखिरी दांव!
Asim Munir Military service: असीम मुनीर का करियर
- असीम मुनीर ने पाकिस्तानी सेना में कई बड़े पदों पर काम किया है। उन्होंने ब्रिगेडियर के तौर पर उत्तरी क्षेत्र बल के कमांडर के तौर पर काम किया। इसके अलावा उन्होंने दो प्रमुख खुफिया एजेंसियों का नेतृत्व किया है।
- अमीस मुनीर ने क्टूबर 2018 से जून 2019 के बीच दो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों, इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और दिसंबर 2016 से अक्टूबर 2018 के बीच मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI) के प्रमुख के रूप में काम किया है।
- पूर्व प्रधानमंत्री (पीएम) इमरान खान के कहने पर असीम मुनीर को समय से पहले ISI निदेशक के पद से हटा दिया गया था और उन्हें पंजाब प्रांत के गुजरांवाला में कोर कमांडर के रूप में तैनात किया गया था। इसके बाद उन्हें रावलपिंडी में सेना मुख्यालय में तैनात किया गया, जहां वे सभी सैन्य इकाइयों के लिए आपूर्ति की देखरेख के प्रभारी थे।
- सितंबर 2018 में असीम मुनीर को लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया और वे निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बाद सबसे वरिष्ठ रैंकिंग वाले जनरल हैं।
- मुनीर स्वॉर्ड ऑफ ऑनर के धारक हैं और उन्हें 2018 में हिलाल-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया गया था, जो पाकिस्तान में नागरिकों और सैन्य अधिकारियों दोनों को दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।












Click it and Unblock the Notifications