खौफनाक! समुद्र में तैर रहे शख्‍स के शार्क ने किए टुकड़े, बीच पर Video बना रहे लोग चिल्लाते रहे हेल्प-हेल्प

खौफनाक! सिडनी के समुद्र में किनारे तैर रहे शख्‍स पर सफेद शार्क ने अचानक हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। बीच पर Video बने रहे लोग चिल्लाते रहे हेल्प-हेल्प

सिडनी, 17 फरवरी । समुद्र के अंदर की बड़ी ही सुंदर दुनिया होती है लेकिन इसके साथ ही इसमें ऐसे समुद्री जीव रहते हैं जिनकी चपेट में अगर कोई इंसान आ जाए तो वो जीवित नहीं बचता। बुधवार को ऐसी ही एक घटना सामने आई है जिसमें समुद्र में तैराकी करने गया शख्‍स सार्क की चपेट में आ गया और जिसके कारण उसको अपनी जान गंवानी पड़ी।

समुद्र किनारे तैराकी कर रहे शख्‍स पर सफेद शार्क ने किया हमला

समुद्र किनारे तैराकी कर रहे शख्‍स पर सफेद शार्क ने किया हमला

ये घटना सिडनी के दक्षिण-पूर्व में एक समुद्र तट की है जहां बीच पर मौज मस्‍ती करने ये शख्‍स पहुंचा था लेकिन वहां जब वो समुद्र किनारे तैराकी कर रहा था तभी एक शार्क ने अचानक उस पर हमला कर दिया और वो मदद के लिए चिल्‍लाता रहा लेकिन वहां खड़े लोग असहाय खड़े होकर हेल्‍प-हेप्‍प चिल्‍ला रहे थे। कुछ लोग इस घटना का वीडियो भी बनाते नजर आ रहे थे।

शार्क ने जबड़े से चंद मिनट में कर दिए शरीर के दो टुकड़े

शार्क ने जबड़े से चंद मिनट में कर दिए शरीर के दो टुकड़े

शार्क ने हमला करके थोड़ी ही देर में अपने जबड़े से तैराक के टुकड़े-टुकड़े कर निगल रहा था । इस घटना के प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि थोड़ी देर में केवल समुद्र में उस जगह पर शख्‍स का खून-खून ही नजर आ रहा था।

बचाव दल को मिला केवल तैराक के शरीर का अवशेष

बचाव दल को मिला केवल तैराक के शरीर का अवशेष

इस घटना सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस पहुंची लेकिन पुलिस को तैराक के शरीर के अवशेष ही पानी में मिले। तैराक की मौत हो चुकी थी।

मदद के लिए चिल्‍लाता रहा तैराक लेकिन

मदद के लिए चिल्‍लाता रहा तैराक लेकिन

The Guardian की रिपोर्ट के अनुसार ये घटना बुधवार शाम करीब 4.35 बजे सिडनी के व्‍यस्‍त लिटिल बे बीच की है जहां वो तैराक समुद्र में तैरने गया था । चश्‍मदीद लोगों ने बताया कि जिस शार्क ने उसे निगला उसका आकार 14 फीट था और उसका रंग व्‍हाइट था। जब वो शख्‍स चिल्‍ला रहा था तो वहां मौजूद लाइफ सेवर्स तुरंत बचाने पहुंचे लेकिन तब तक विशालकाय शार्क उसे निगल चुकी थी। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर के दो टुकड़े शार्क ने अपने तेज दांतों से कर दिए थे।

खौफनाख मंजर का लोग बनाते रहे वीडियो

खौफनाख मंजर का लोग बनाते रहे वीडियो

इस घटना के समय वहां द पर्यटकों ने ये पूरा खौफनाख मंजर अपने कैमरे में कैद कर लिया और हेल्‍प-हेल्‍प चिल्‍ला रहे थे। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कि ये बीच आस्‍ट्रेलिया के सिडनी शहर का बहुत फेमस बीच है और यहां पर भारी संख्‍या में पर्यटक आते हैं, इस घटना के बाद यहां अलर्ट जारी कर दिया गया है।

1963 में एक्‍ट्रेस की ऐसे ही हुई थी मौत

1963 में एक्‍ट्रेस की ऐसे ही हुई थी मौत

न्यू साउथ वेल्स पुलिस के एक बयान में कहा समुद्री पुलिस कर्मचारियों और सर्फ लाइफसेवर्स ने घटनास्थल की छानबीन की । तब पानी में केवल मानव अवशेष" ही मिले। 1963 के बाद सिडनी में ये पहला घातक अकारण शार्क का हमला है।1963 में शार्क के हमले में एक्‍ट्रेस Marcia Hathaway की मौत हुई थी।

पैरामेडिक्स कुछ नहीं कर सका

एनएसडब्ल्यू एम्बुलेंस के प्रवक्ता ने कहा कि जब तक ऐरोप्‍लेन चालक दल पहुंचे तब तक वे तैराक की मदद करने में असमर्थ थे। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से इस व्यक्ति को भयानक चोटें आई थीं और पैरामेडिक्स कुछ नहीं कर सकता था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+