डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की हत्या की कोशिश? लिफाफे में भरकर घर भेजा गया जानलेवा पाउडर, खुद खोला, फिर...

Donala Trump News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की हत्या की कोशिश किए जाने की रिपोर्ट है दावा किया गया है, कि उनकी फ्लोरिडा स्थिति हवेली पर अज्ञात सफेद पाउडर भरा एक लिफाफा भेजा गया था, हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने लिफाफे में पाउडर मिलने के बाद फौरन प्रतिक्रिया दी।

न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि परीक्षण के परिणाम अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आए हैं, लेकिन सख्ती के साथ इसकी जांच की जा रही है। पाउडर मिलने बाद सुरक्षाकर्मी बम निरोधक सूट पहनकर उसे निष्क्रीय करने पहुंचे थे।

Donala Trump News

ट्रंप के बेटे ने ही खोला था लिफाफा

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, खतरनाक पाउडर मिलने के बाद फायर ट्रकों को भी घटनास्थल पर भेजा गया। उनकी रिपोर्ट में कहा गया है, कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने ही पत्र खोला था उन्होंने लिफाफे के अंदर अंदर सफेद पाउडर पाया था।

अखबार ने ट्रम्प जूनियर के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा है, कि "पदार्थ के परीक्षण के नतीजे यह बताने में फिलहास सक्षम नहीं हैं, कि यह वास्तव में यह क्या था, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी यह नहीं मानते, कि यह घातक है।"

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और उनकी मंगेतर किम्बर्ली गिलफॉयल ने न्यूयॉर्क से का घर छोड़ने के बाद साल 2021 में ज्यूपिटर, फ्लोरिडा में 9.7 मिलियन डॉलर की हवेली खरीदी थी। जुपिटर पुलिस विभाग के पुलिस अधिकारियों ने कहा, कि पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय इस घटना की जांच कर रहा है।

आपको बता दें, कि ट्रंप जूनियर ही अपने पिता का चुनावी अभियान संभाल रहे हैं और पाउडर भरा लिफाफा भेजा जाना मौत हत्या की धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Donala Trump News

दूसरी बार भेजी गया इस तरह सामग्री

यह दूसरी बार है जब पूर्व राष्ट्रपति के सबसे बड़े बेटे को सफेद पाउडर भेजा गया है। 2018 में, उनकी तत्कालीन पत्नी वैनेसा को न्यूयॉर्क शहर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जब उन्होंने अपने पति को संबोधित एक लिफाफा खोला था जिसमें एक अज्ञात सफेद पाउडर था।

पुलिस ने बाद में कहा था, कि पदार्थ खतरनाक नहीं था। मार्च 2016 में, पुलिस जासूसों और एफबीआई एजेंटों ने डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर के भाई एरिक के मैनहट्टन अपार्टमेंट में भेजे गए एक धमकी भरे पत्र की जांच की थी, जिसमें एक सफेद पाउडर भी था जो हानिरहित निकला।

2016 में दो बार ट्रम्प टॉवर में सफेद पाउडर वाले लिफाफे भी भेजे गए थे। आपको बता दें, कि सफेद पाउडर का इस्तेमाल साल 2001 में जानलेवा हमला करने के लिए किया गया, जब घातक पाउडर भरकर अमेरिका के कुछ समाचार संगठनों और दो अमेरिकी सीनेट कार्यालयों में भेजे गये थे, जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही अमेरिका में सफेद पाउडर को जानलेवा धमकी की तरह देखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+