White House Story: भूतों की पहरेदारी से लेकर व्हाइट हाउस को जला देने तक की रहस्यमयी कहानी

विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में रहते हैं, ये तो आप सब जानते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है, कि व्हाइट हाउस को लेकर कई ऐसी कहानियां हैं, जो अविश्वसनीय लगती हैं, वो जानिए

वाशिंगटन: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में रहते हैं, ये तो आप सब जानते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है, कि व्हाइट हाउस को लेकर कई ऐसी कहानियां हैं, जो अविश्वसनीय लगती हैं। जैसे व्हाइट हाउस की पहरेदारी एक आत्मा करती है या फिर व्हाइट हाउस को जला देने की कहानी, या फिर क्या आप जानते हैं, कि व्हाइट हाउस में बिजली कब आई थी और अमेरिका का कौन सा राष्ट्रपति बिजली से डरता था, अगर आपको ये कहानियां नहीं मालूम है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं।

WHITE HOUSE

व्हाइट हाउस का निर्माण

Recommended Video

    Joe Bider Oath Ceremony: शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम | वनइंडिया हिंदी

    13 अक्टूबर 1792 में वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, जगह थी वाशिंगटन का पेनसेल्वेनिया एवेन्यू । और 1 नवंबर 1800 को व्हाइट हाउस बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया था। व्हाइट हाउस में रहने वाले पहले राष्ट्रपति का नाम था जॉन एडम्स। और उसके बाद से ही व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपतियों का निवास स्थान बन गया। तब से लेकर आजतक अमेरिका के राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में ही रहते हैं।

    व्हाइट हाउस की पहरेदारी करते हैं भूत

    व्हाइट हाउस को दुनिया का सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है, क्योंकि व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति रहते हैं। लेकिन, दावा किया जाता है कि व्हाइट हाउस की पहरेदारी भूत करते हैं। एक दो नहीं कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने व्हाइट हाउस में भूतों को महसूस करने का दावा किया है।

    दावा किया जाता है कि व्हाइट हाउस में अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की आत्मा घूमती रहती है। दरअसल, 1865 में व्हाइट हाउस में ही राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके कुछ दिनों बाद ही कुछ लोगों ने अब्राहम लिंकन की आत्मा को व्हाइट हाउस में देखने का दावा किया। सबसे पहले अब्राहम लिंकन की आत्मा को देखने का दावा किया था अमेरिका के ही 30वें राष्ट्रपति रहे केल्विन कुलिज की पत्नी ग्रेस कुलिज ने। राष्ट्रपति कुलिज की पत्नी ग्रेस कुलिज ने दावा किया था कि उन्हें अब्राहम लिंकन ओवल दफ्तर की खिड़की के पास खड़े दिखाई दिए हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई बार लिंकन की आत्मा को अपने पास महसूस करने की शिकायत की थी। इन रहस्यमयी घटनाओं ने राष्ट्रपति कुलिज की पत्नी को काफी डरा दिया था।

    जब लिंकन को सामने देख डर गईं नीदरलैंड की महारानी

    नीदरलैंड की महारानी ने भी व्हाइट हाउस में लिंकन की आत्मा को देखने का दावा किया था। नीदरलैंड की महारानी व्हिलमिना ने कहा था, कि व्हाइट हाउस में रात में सोते वक्त किसी ने उनके कमरे के दरवाजे को खटखटाया था और जब उन्होंने दरवाजे को खोला तो उन्होंने सामने अब्राहम लिंकन को पाया। ये देखकर नीदरलैंड की महारानी काफी डर गई थीं। बाद में उन्होंने कहा था कि उनके मुंह से काफी देर तक आवाज नहीं निकली थी। यही नहीं इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ने भी एक बार दावा किया था कि जब वो व्हाइट हाउस में ठहरे थे और बाथरूम से नहाकर बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि सिगड़ी जल रही है और सामने कुर्सी पर अब्राहम लिंकन बैठे हैं।

    WHITE HOUSE

    जब जंग में जला दिया गया था व्हाइट हाउस

    व्हाइट हाउस को अमेरिका की शान का प्रतीक माना जाता है। अमेरिका की पहचान व्हाइट हाउस से होती है, मगर इतिहास ने वो दौर भी देखा है, जब व्हाइट हाउस को जला दिया गया था। व्हाइट हाउस धू-धू कर जल रहा था, और सबने मान लिया था, व्हाइट हाउस का अस्तित्व इस आग में हमेशा के लिए जल जाएगा।

    अमेरिका के इतिहास में कई बड़ी लड़ाईयां लड़ी गई हैं तो अमेरिका गृहयुद्ध की आग में भी झुलसा है। साल 1812 में उत्तरी अमेरिका में अमेरिका और ब्रिटेन के बीच लड़ाई लड़ी जा रही थी। अमेरिका, ब्रिटिश प्रभुत्व से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा था। उसी दौरान 24 अगस्त 1814 को ब्रिटिश सैनिकों ने व्हाइट हाउस को चारों तरफ से घेर लिया और फिर व्हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि पहले ब्रिटिश सैनिकों ने पहले व्हाइट हाउस में डिनर किया था और फिर व्हाइट हाउस में आग लगाई थी। जिस वक्त ब्रिटिश सैनिकों ने व्हाइट हाउस में आग लगाई थी उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति थे जेम्स मैडिसन। आग लगने के वक्त अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति जेम्स मैडिसन अपनी पत्नी के साथ व्हाइट हाउस में मौजूद थे। बताया जाता है कि किसी तरह राष्ट्रपति मैडिसन अपनी पत्नी के साथ जान बचाकर व्हाइट हाउस से भागने में कामयाब रहे थे। ये वो पहला मौका था जब व्हाइट हाउस पर पहली और आखिरी बार कब्जा किया गया था।

    WHITE HOUSE

    व्हाइट हाउस में बिजली से डरते थे राष्ट्रपति

    आज से करीब 120 साल पहले की बात है, जब दुनिया में बिजली का आविष्कार हुआ था। उस वक्त बिजली की खोज ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। साल 1900 में व्हाइट हाउस में बिजली लगवाई गई। लोगों के मन में बिजली को लेकर उत्सुकता तो थी ही साथ ही लोग उस वक्त बिजली से डरते भी थे। डर अमेरिका के राष्ट्रपति को भी लग रहा था। जब व्हाइट हाउस में बिजली लगी उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति थे बेंजामिन हैरिसन। चूंकि बिजली उस वक्त के लिए पूरी तरह से नई चीज थी, लिहाजा अमेरिका के राष्ट्रपति बेंजामिन हैरिसन और उनकी पत्नी को भी बिजली इस्तेमाल से डर लग रहा था। राष्ट्रपति दंपति डर की वजह से बिजली स्विच ऑन या स्विच ऑफ तक नहीं करते थे। उन्हें लगता था कि स्विच छूने से उन्हें करंट का झटका लगेगा। जिसके बाद व्हाइट हाउस में बिजली स्विच ऑफ और ऑन करने की जिम्मेदारी व्हाइट हाउस के स्टाफों को दे दी गई। हालांकि धीरे धीरे राष्ट्रपति को बिजली का डर कम होने लगा और फिर कई महीनों बाद उन्होंने खुद स्विच ऑफ ऑन करना शुरू कर दिया।

    बिजली बचाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति

    जहां राष्ट्रपति बेंजामिन हैरिसन बिजली से डरते थे वहीं अमेरिका में एक ऐसे राष्ट्रपति भी हुए जो बिजली बिल को लेकर काफी सजग रहते थे। उस राष्ट्रपति का नाम था लिंडन बी जॉनसन। लिंडन बी जॉनसन 1963 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे और कहा जाता है, कि रात के वक्त वो व्हाइट हाउस में जहां कहीं भी व्यर्थ में बिजली जलते देखते थे, वो फौरन स्विच ऑफ कर देते थे। बिजली बचाने के लिए राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन को 'लाइट बल्ब जॉनसन' भी कहकर पुकारे जाने लगा।

    क्या आप जानते हैं कि अमेरिका में सबसे पहले एयर कंडीशन कब लगाई गई, अगर आप नहीं जानते तो इस आर्टिकल के अंत में ये भी जान ही लीजिए। व्हाइट हाउस में AC 1940 में लगाया गया था। उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रेंकलिन रूजवेल्ट थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+