डोनाल्ड ट्रंप को और शर्मिंदा करने की कोशिश, खुफिया जानकारी नहीं देने की योजना बना रहे जो बाइडेन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुफिया जानकारियां देने से अब व्हाइट हाउस मना कर सकता है। जो बाइडेन प्रशासन इस मुद्दे पर विचार कर रहा है।
वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिकी संविधान और लोकतंत्र को बंधक बनाने की जो कोशिश पिछले महीने की पांच तारीख को की थी, उसके लिए शायद ही अमेरिका उन्हें कभी माफ कर सकेगा। मगर, इस वक्त अमेरिका के नये राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) डोनाल्ड ट्रंप को और शर्मिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं। अब व्हाइट हाउस (White House) कोई भी खुफिया जानकारी डोनाल्ड ट्रंप को नहीं देने की कार्ययोजना पर काम कर रहा है।

पूर्व राष्ट्रपतियों को दी जाती है खुफिया जानकारियां
अमेरिका में सदियों से एक परंपरा चली आ रही है कि पद छोड़ने के बाद भी पूर्व राष्ट्रपतियों को देश और दुनिया से जुड़ी खुफिया जानकारियां मुहैया कराई जाती है। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद भी देश और दुनिया के अलग अलग बड़े नेताओं के साथ डिप्लोमेटिक मुलाकात करते रहते हैं। कई पूर्व राष्ट्रपतियों का शिड्यूल काफी ज्याजा व्यस्त होता है ऐसे में व्हाइट हाउस की तरफ से उन्हें खुफिया जानकारियों की ब्रिफिंग दी जाती है ताकि वो अमेरिका का पक्ष घरेलू या फिर अंतर्राष्ट्रीय मसलों पर सही तरीके से विदेशी नेताओं के सामने रख सकें। लेकिन, डोनाल्ड ट्रंप को अपवाद बनाने की कोशिश की जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप देश के पहले ऐसे राष्ट्रपति हो सकते हैं जिन्हें एक भी खुफिया जानकारी नहीं दी जाएगी। यानि, व्हाइट हाउस डोनाल्ड ट्रंप को पूरी तरह अकेला कर देने की कार्ययोजना तैयार कर रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप से सारे संपर्क तोड़ेगा व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस चाहता है कि वो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सारे संपर्क खत्म कर दे। लिहाजा डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति हो सकते हैं जिन्हें व्हाइट हाउस से एक भी खुफिया जानकारी नहीं दी जाए। अमेरिकी अखबारों में छपी कई रिपोर्ट्स के मुताबिक जो बाइडेन नहीं चाहते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप को एक भी खुफिया जानकारी मिले। इसलिए उन्होंने अपनी टीम से विकल्पों को तलाशने के लिए कहा है।
व्हाइट हाउस प्रवक्ता जिन पास्की से व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रिफिंग के दौरान NBC रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि क्या व्हाइट हाउस किसी ऐसे प्लान कर काम कर रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति को किसी खुफिया जानकारी नहीं मुंहैया कराया जाए। इस सवाल के जवाब में जिन पास्की ने कहा कि 'ये एक अच्छा सवाल है। व्हाइट हाउस में पूर्व राष्ट्रपति तो खुफिया जानकारी नहीं देने की योजना पर काम चल रहा है लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है''
व्हाइट हाउस का कबूलनामा
अमेरिकी मीडिया में जब ये खबर आई तो कई पत्रकारों ये सोच रहे थे कि शायद ये खबर सही नहीं है। मगर जब व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने कबूल कर लिया है इस मुद्दे पर व्हाइट हाउस में बात चल रही है तो उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द व्हाइट हाउस डोनाल्ड ट्रंप को अलग अलग मुद्दों पर खुफिया ब्रिफिंग देनी बंद कर दे। वहीं, कई पूर्व सुरक्षा सलाहकार और खुफिया सलाहकारों ने डोनाल्ड ट्रंप को खुफिया जानकारियां अभी तक देने का कड़ा विरोध किया है। और सरकार से कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप से इस तरह की कोई भी जानकारी साझा नहीं की जाए। अगर वास्तव में व्हाइट हाउस डोनाल्ड ट्रंप को खुफिया जानकारियां देने से मना करता है तो वो अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे जिनका व्हाइट हाउस ने बहिष्कार कर दिया हो।
-
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
US-Iran War: ट्रंप के मुंह पर ईरान का तमाचा? USS Abraham Lincoln पर 101 मिसाइलें दागीं? आखिर सच क्या है? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications