पीएम मोदी और राष्ट्रपति ओबामा की करीबियों को बयां करतीं तस्वीरें
न्यूयॉर्क। भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच सोमवार को न्यूयॉर्क में खास मुलाकात होगी। सिर्फ एक वर्ष के अंदर दोनों नेता तीसरी बार मिल रहे हैं।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ओबामा के बीच इस मुलाकात के बीच बातचीत का आगाज वहीं से होगा जहां पर जनवरी में यह अंजाम पर पहुंची थी। दोनों नेता बातचीत के उसी एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे जो जनवरी में ओबामा की भारत यात्रा के दौरान तय किया गया था।
पढ़ें-कैसे भारत पर क्या आरोप लगा रहा है पाकिस्तान
अमेरिका के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर बेन रोड्स ने जानकारी दी कि अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों के अलावा एशिया और दुनिया में राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर ही बातचीत होगी।
राष्ट्रपति ओबामा, पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ से भी अक्टूबर में एक मुलाकात करने वाले हैं। ऐसे में पीएम मोदी की कोशिश रहेगी कि वह राष्ट्रपति ओबामा के सामने पाक की असलियत और आतंकवाद को लेकर उसका अड़ियल रवैया रख सकें।
अब जबकि पीएम मोदी, राष्ट्रपति ओबामा से तीसरी बार मुलाकात करने जा रहे हैं तो हमने सोचा कि आपके लिए उन 15 तस्वीरों को पेश करें, जिन्होंने इन दोनों नेताओं के अलावा दोनों देशों के बीच रिश्तों के एक नए समीकरण की भी तस्वीर पेश की।

व्हाइट हाउस पहुंचे पीएम मोदी
पिछले वर्ष पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति बराक ओबामा की पहली मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई। ओबामा ने चुनाव जीतने के बाद मोदी को व्हाइट हाउस इनवाइट किया था।

गर्मजोशी से मिले दोनों नेता
दोनों की यह पहली मुलाकात थी लेकिन पहली ही मुलाकात में दोनों नेता काफी गर्मजोशी के साथ मिले।

जब खुद ओबामा ने किया मोदी का वेलकम
जब मोदी पहली बार व्हाइट हाउस पहुंचे तो ओबामा ने खुद उनका वेलकम किया।

पहले स्टेटमेंट फिर ज्वाइंट एडीटोरियल
व्हाइट हाउस में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ओबामा के बीच हुई मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया। इसके अलावा इन दोनों ने वाशिंगटन पोस्ट में एक ज्वाइंट एडीटोरियल भी लिखा। यह पहला मौका था जब किसी भारतीय पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मिलकर एडीटोरियल लिखा।

पीएम मोदी को दिखाया मार्टिन लूथर किंग मेमोरियल
राष्ट्रपति ओबामा खुद पीएम मोदी को मार्टिन लूथर किंग मेमोरियल लेकर गए। दोनों ने कुछ समय साथ बिताया और काफी देर तक बात भी करते रहे। विशेषज्ञों ने इसे पीएम मोदी के लिए एक बड़ी डिप्लोमैटिक जीत करार दिया।

फिर जी20 में हुई मुलाकात
दोनों नेता इसके बाद ब्रिसबेन, ऑस्ट्रेलिया में जी20 समिट के दौरान मिले। इस समिट से पहले राष्ट्रपति ओबामा ने पीएम मोदी को एक चमत्कारी नेता बताया था।

पीएम मोदी ने बुलाया तो चले आए राष्ट्रपति ओबामा
मोदी सरकार को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब राष्ट्रपति ओबामा ने गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि आने का निमंत्रण स्वीकार किया। ओबामा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने जिन्होंने मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस परेड में शिरकत की।

ओबामा के लिए फिर से 'चायवाला' बन गए पीएम मोदी
राष्ट्रपति ओबामा जनवरी में जब भारत आए तो दोनों नेताओं ने हैदराबाद हाउस में काफी वक्त साथ बिताया। इस दौरान पीएम मोदी ने ओबामा के लिए चाय भी बनाई।

दोनों के बीच हुई काफी सारी बातें
चाय की चुस्कियों के बीच दोनों नेताओं ने काफी देर तक कई मसलों पर अहम गुफ्तगू की।

अब हॉटलाइन पर होती है बात
भारत अब रूस, ब्रिटेन और चीन के बाद चौथा ऐसा देश बन गया है जिसके साथ हॉटलाइन पर शीर्ष अमेरिकी अधिकारी तो बात कर ही सकते हैं साथ ही साथ पीएम और राष्ट्रपति भी आपस में बात कर सकते हैं। यही हॉटलाइन कुछ दिनों पहले ही ऑपरेशनल हुई है।

पाक को अखर गई थी यह मुलाकात
राष्ट्रपति ओबामा जब जनवरी में भारत आए थे तो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में काफी हलचल थी। पाक को इस बात का काफी बुरा लगा था कि ओबामा उनके देश का दौरा करने से बच रहे हैं।

'मैं और बराक'
राष्ट्रपति ओबामा और पीएम मोदी ने जब जनवरी में ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेस की तो एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ओबामा को सिर्फ 'बराक' कहकर संबोधित किया।

पीएम मोदी के साथ मन की बात में ओबामा
जिस तरह से वाशिंगटन में एक ज्वाइंट एडीटोरियल पब्लिश हुआ था उसी तरह से नई दिल्ली में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ओबामा ने एक साथ अपने-अपने 'मन की बात' की।

'मैं और मोदी एक जैसी पृष्ठभूमि वाले'
राष्ट्रपति ओबामा ने भारत दौरे पर कहा कि पीएम मोदी और मैं एक ही जैसी साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं।

एक-दूसरे का साथ बना जरूरत
राष्ट्रपति ओबामा जानते हैं कि अगर चीन को मात देनी है तो भारत की जरूरत अमेरिका को होगी। वहीं पीएम मोदी को भी मालूम है कि कूटनीति के तौर पर पाक को हराने के लिए उसे अमेरिका की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications