इराक की फैक्ट्री से रेडियाएक्टिव पदार्थ चोरी कर ले गए आईएसएसआईए आतंकी!
बगदाद। इराक की एक फैक्ट्री से आईएसआईएस आतंकियों ने रेडियोएक्टिव पदार्थ चोरी कर लिया है। इसकी वजह से दुनिया में एक अजीब सी दहशत फैली हुई है।

विशेषज्ञों की मानें तो अगर वाकई में आईएसआईएस ने इस मैटेरियल के प्रयोग से कोई नए तरह का बम बना लिया तो फिर विनाश को कोई नहीं रोक सकता है।
दक्षिण इराक के बसरा शहर में यह चोरी हुई है जहां पर एक फैक्ट्री से खतरनाक रेडियोएक्टिव मैटेरियल के कैप्सूल्स गायब हो गए हैं। इस मैटेरियल का प्रयोग गैस और ऑयल पाइपलाइन में बहाव को बनाए रखने और कैंसर के इलाज के लिए
किया जाता है।
अगर इस मैटेरियल की चपेट में कोई इंसान आ जाए तो फिर उसकी हड्डियां तक गलने लगती हैं। इस मैटेरियल का नाम आईआर-192 और एक अमेरिकी ऑयल कंपनी के वर्कशॉप में मौजूद था। बसरा आईएसआईएस के कब्जे वाले इलाके से करीब 300 मील दूर है।












Click it and Unblock the Notifications