Trump Gold Card: 43 करोड़ लगाओ और बनो अमेरिका के रेसिडेंट! ट्रंप की ‘गोल्ड कार्ड’ योजना की वेटलिस्ट हुई लॉन्च
Trump Gold Card: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमीरों को अमेरिका में बसाने के लिए लाए गए Gold Card वीज़ा प्रोग्राम को लेकर वेबसाइट लॉन्च कर दी है। यह प्रोग्राम उन विदेशियों के लिए है जो अमेरिका में स्थायी निवास (परमानेंट रेजिडेंसी) पाने के लिए 5 मिलियन डॉलर का निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, इस भारी 5 मिलियन डॉलर के निवेश के बावजूद, इससे अमेरिकी नागरिकता की गारंटी नहीं मिलेगी। हालांकि, इस योजना की चर्चा चारों ओर हो रही है।
इस वेबसाइट पर ट्रंप की एक गोल्ड कार्ड की छवि दिखाई गई है, जिस पर उनका नाम "The Trump Card" लिखा है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा, 'पाँच मिलियन डॉलर के लिए, THE TRUMP CARD आ रहा है! हजारों लोग कॉल करके पूछ रहे हैं कि वे कैसे इस शानदार मौके का हिस्सा बन सकते हैं और दुनिया के सबसे बड़े देश और मार्केट, यानि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका तक पहुंच हासिल कर सकते हैं। वेटिंग लिस्ट अब खुल गई है। साइन अप करने के लिए, जाएं TRUMPCARD.GOV पर।'

ये भी पढ़ें Donald Trump: मोदी के लौटते ही अमेरिका में बवाल, सड़क पर उतरे लोग, ट्रंप पर संविधान खत्म करने का आरोप
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, 'हम एक गोल्ड कार्ड बेचने जा रहे हैं। ये ग्रीन कार्ड से भी बेहतर कार्ड है। हम इस कार्ड की कीमत 5 मिलियन डॉलर(43,56, 48,000) रखेंगे और यह आपको ग्रीन कार्ड के साथ-साथ कई और सुविधाएं भी देगा।'
क्या है 'गोल्ड कार्ड' योजना
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका नें अमीरों को बसाने के लिए एक योजना लेकर आए हैं। इस योजना का नाम गोल्ड कार्ड योजना दिया गया है। इसके जरिए लोगों को 5 मिलियन डॉलर(43,56, 48,000) रुपए देने पर अमेरिका की नागरिकता मिल जाएगी। इस नागरिकता के साथ ही कई तरह की विशेष सुविधा भी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें Donald Trump: अमेरिकी सेना के टॉप कमांडर बर्खास्त, ट्रंप प्रशासन के फैसले से मची खलबली,कई और भी रडार पर
अमेरिका को इस योजना से क्या होगा फायदा?
गोल्ड कार्ड योजना के जरिए अमीर लोग ही वहां की नागरिकता ले सकते हैं। क्योकिं इतनी बड़ी रकम गरीब लोग तो चुका नहीं सकते हैं। वहीं जो व्यक्ति इतना ज्यादा पैसा नागरिकता के लिए दे सकता है जाहिर तौर पर उसका बड़ा कारोबार होगा। उसके पास बहुत पैसा होगा। वे अमेरिका में खूब पैसा खर्च करेंगे जिससे वहां के लोगों को रोजगार मिलेगा।
साथ ही अमेरिकी सरकार को खूब टैक्स देंगे। जिससे वहां की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इसी को लेकर ट्रंप ने इस योजना की शुरुआत की है।












Click it and Unblock the Notifications