SCO Summit: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से ऐसा क्या कहा, कि अमेरिकी मीडिया कर रही है तारीफ?

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई है और राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को वीजा फ्री टूरिज्म पर विचार करने का ऑफर दिया।

वॉशिंगटन, सितंबर 17: उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन यानि एससीओ की बैठक के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक की चर्चा अमेरिकी मीडिया में भी हो रही है और अमेरिकी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ की है। अमेरिका की मेनस्ट्रीम मीडिया में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच की बैठक मुख्य हेडलाइंस बनी हुई है।

अमेरिकी मीडिया में तारीफ

अमेरिकी मीडिया में तारीफ

अमेरिकी मेनस्ट्रीम मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए लिखा है, कि यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फटकार लगाई है। वॉशिंगटन पोस्ट ने एससीओ सम्मेलन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई बातचीत को लेकर 'मोदी ने यूक्रेन पर पुतिन को फटकार लगाई' शीर्षक के साथ एक स्टोरी प्रकाशित की है, जिसमें पीएम मोदी की तारीफ करते हुए लिखा गया है, कि भारतीय प्रधानमंत्री ने रूसी राष्ट्रपति से कहा कि, 'यह युद्ध का समय नहीं है।' वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि, यह एक चौंकाने वाली बात थी और पीएम मोदी ने पुतिन को फटकार लगाते हुए कहा कि, 'आज का युग युद्ध का नहीं है और मैंने आपसे इस बारे में फोन पर बात की है।' वॉशिंगटन पोस्ट ने इसे 'दुर्लभ तिरस्कार' बताया है और लिखा है, कि पीएम मोदी की इन बातों के सामने रूसी राष्ट्रपति काफी ज्यादा प्रेशर में दिख रहे थे।

कई अखबारों की प्रमुख हेडलाइंस

कई अखबारों की प्रमुख हेडलाइंस

वॉशिंगटन पोस्ट के अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी पीएम मोदी की तारीफ की है। वहीं,पीएम मोदी से बात करते हुए व्लादिमीर पुतिन नेकहा कि, "मैं यूक्रेन में संघर्ष पर आपकी स्थिति जानता हूं, आपकी चिंताओं के बारे में जो आप लगातार व्यक्त करते हैं, उसे हम जानते हैं। हम इसे जल्द से जल्द रोकने की पूरी कोशिश करेंगे। केवल, दुर्भाग्य से, विरोधी पक्ष, यूक्रेन के नेतृत्व ने, वार्ता प्रक्रिया को छोड़ने की घोषणा की और घोषणा की है, कि वह सैन्य साधनों से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहता है। फिर भी, हम आपको हमेशा इस बात से अवगत कराते रहेंगे कि वहां क्या हो रहा है।" यह द वाशिंगटन पोस्ट और द न्यूयॉर्क टाइम्स दोनों के वेबपेज पर पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात प्रमुख स्टोरी थी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने "भारत के नेता ने पुतिन से कहा कि अब युद्ध का युग नहीं है'' शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच की ये बैठक दोस्ताना लहजे में हुई है और दोनों नेताओं ने अपने लंबे साझा इतिहास का जिक्र किया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि, एक दिन पहले ही शी जिनपिंग और पुतिन की भी बात हुई थी, लेकिन पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

मोदी-पुतिन में क्या बातचीत हुई?

मोदी-पुतिन में क्या बातचीत हुई?

आपको बता दें कि, पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई है और राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को वीजा फ्री टूरिज्म पर विचार करने का ऑफर दिया। पुतिन ने पीएम मोदी से कहा कि भारत-रूस को वीजा फ्री टूरिज्म पर विचार करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा, 'आज भी दुनिया और खासकर विकासशील देशों के सामने फूड सिक्योरिटी, फ्यूल सिक्योरिटी और उर्वरक जैसी बड़ी समस्याएं हैं। हमें इनके लिए रास्ते निकालने होंगे। आपको भी इन्हें लेकर पहल करनी होगी।' मोदी ने कहा- मैं आपका और यूक्रेन का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि संकट के काल में शुरू में जब हमारे हजारों छात्र यूक्रेन में फंसे हुए थे। आपकी और यूक्रेन की मदद से हम उन्हें निकाल पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+