VIDEO: मॉल में महिला ने एक के ऊपर एक पहन ली 9 जींस, खुला राज तो वॉशरूम में करना पड़ा ये

नई दिल्‍ली। दुनिया भर में आए दिन कहीं न कहीं चारियां होती रहती हैं। कुछ पकड़ी जाती हैं तो कुछ बच निकलने में कामयाब भी होती हैं। लेकिन कुछ चोरियां ऐसी होती हैं जो अजीबो-गरीब होती हैं और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक लड़की ने मॉल से 9 जींसें चोरी की और वो पकड़ी गई। चोरी करने का उसका तरीका बिल्‍कुल अलग था। मामला वेनेजुएला का है और लड़की ने चोरी करने के लिए एक के उपर एक कुल 9 जींस पहन ली। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लड़की पकड़े जाने के बाद जींस उतार रही है।

वॉशरूम का है वीडियो, महिला ने पहने हैं 9 जींस

वॉशरूम का है वीडियो, महिला ने पहने हैं 9 जींस

यह वीडियो वॉशरूम में फिल्माया गया लगता है। महिला को 9 डेनिम जींस पहने हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक शख्स लड़की के जींस हटाने के दौरान काउंटिंग करता हुआ दिखाई देता है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। यह भी नहीं पता चल सका है कि यह घटना किस मॉल में हुई है।

वीडियो को 45 लाख व्यूज मिल चुके हैं

वीडियो को 45 लाख व्यूज मिल चुके हैं

इस वीडियो पर तमाम मजाकिया कॉमेंट्स भी आ रहे हैं। फेसबुक पर इस वीडियो को 45 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर तमाम मजाकिया कॉमेंट्स भी आ रहे हैं। कुछ लोगों ने चोरी करने आई महिला की चालाकी की भी तारीफ की है।

आप भी देखिए VIDEO

उसने पहली बार ऐसा किया या पहले भी इस तरह की चोरी कर चुकी है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। यह भी नहीं मालूम हो सका है कि महिला को गिरफ्तार किया गया है या नहीं। इसके बावजूद इस वीडियो को लोग खूब साझा कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की चोरी का कोई मामला इंटरनेट पर वायरल हुआ हो। अगस्त महीने में कुछ ऐसा ही तीन महिलाओं के साथ भी हुआ था। इस दौरान वो अपनी चोरी की योजना में असफल हो गईं थी। महिलाओं की यह चोरी इसलिए पकड़ी गई थी क्योंकि उनमें से एक महिला अपने बच्चे को दुकान के अंदर भूल गई और जब वह उसे वापस लेने गई तो उनकी चोरी पकड़ी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+