एयरपोर्ट के लगेज कैरियर पर आफत में फंस गई 2 साल के मासूम की जान, VIDEO वायरल
अटलांटा। छोटे बच्चों के मामले में जरा सी लापरवाही उनके लिए कितनी खतरनाक हो सकती है ये इस चौंकाने वाले मामले से समझा जा सकता है। ये घटना उस समय सामने आई जब एयरपोर्ट पर दो साल का एक मासूम न जाने कैसे सामान ले जाने वाले लगेज कैरियर (लगेज कन्वेयर बेल्ट) पर चढ़ गया। इस दौरान बच्चे की मां और सुरक्षा में तैनात अधिकारियों की भी नजर उस पर नहीं गई। इसके बाद इस बच्चे के साथ क्या हुआ, कैसे उसकी जान आफत में फंस गई? यही नहीं खुद दो साल का ये मासूम कैसे लगेज कैरियर से बाहर निकलने की जद्दोजहद में जुटा रहा, पूरी घटना का चौंकाने वाला VIDEO सामने सामने आया है।

एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
पूरा मामला अमेरिका के अटलांटा शहर के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर सामने आया। जानकारी के मुताबिक, एडिथ वेगा नाम की महिला अपने दो साल के बच्चे संग एयरपोर्ट पर पहुंचीं थीं। जिस समय वो अपना बोर्डिंग पास लेने की कवायद में जुटी हुई थीं इसी दौरान अचानक ही उनका दो साल का बेटा एयरपोर्ट पर लगे हुए सामान ले जाने वाले लगेज कैरियर (लगेज कन्वेयर बेल्ट) तक पहुंच गया। उसे इस बात का कतई पता नहीं था कि लगेज कैरियर पर चढ़ने के बाद क्या होगा। फिलहाल पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने जारी किया है, जिसे देखकर बच्चे की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ऐसे लगेज कैरियर तक पहुंच गया दो साल का मासूम
पुलिस की ओर से जारी वीडियो में अलग-अलग कैमरों से ली गई तस्वीरें सामने आई हैं। पहले कैमरे में नजर आता है कि कैसे दो साल का मासूम बच्चा अपनी मां और एयरपोर्ट कर्मी से बचते हुए लगेज कैरियर के पास पहुंच जाता है, यही नहीं उस पर चढ़ भी जाता है। इस दौरान कई बैग भी इस लगेज कन्वेयर बेल्ट से गुजरते नजर आते हैं उनकी वजह से बच्चा एयरपोर्ट पर लगी बड़ी सी स्क्रीनिंग मशीन के अंदर जाने लगता है।

स्क्रीनिंग मशीन में अंधेरा देख बच्चे ने की जद्दोजहद
जिस समय ये बच्चा स्क्रीनिंग मशीन की ओर जा रहा होता तो उसे वहां अंधेरा नजर आता है, जिससे डरकर वो उससे बाहर निकलने की कोशिश करता है। वो चाहता है कि लगेज कन्वेयर बेल्ट से बाहर निकलकर बाहर आ जाए। इस दौरान वो थोड़ा सा डरा हुआ भी दिखाई देता है। हालांकि, स्क्रीनिंग मशीन से निकलने की कोशिश में इसलिए सफल नहीं होता क्योंकि एक बड़ा सा बैग बीच में आ जाता है और ये मासूम उस बैग के ऊपर चढ़कर स्क्रीनिंग मशीन के अंदर चला जाता है।
VIDEO: लगेज करियर में फंसे बच्चे का क्या हुआ
इसके बाद जैसे ही ये बच्चा स्क्रीनिंग मशीन से बाहर निकल कर लगेज कन्वेयर बेल्ट से आगे बढ़ता है वहां सुरक्षा में तैनात अधिकारियों की नजर उस पर पड़ती है। तुरंत ही अधिकारी उस बच्चे को लगेज कन्वेयर बेल्ट से बाहर उठा लेते हैं। इस दौरान जांच में पता चलता है कि बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद बच्चे को तुरंत ही उसकी मां को सौंप दिया गया। वहीं पूरे मामले में पुलिस टीम उन कर्मचारियों से पूछताछ भी की जिनकी ड्यूटी लगेज कन्वेयर बेल्ट के पास लगी हुई थी। ये एयरपोर्ट कर्मचारियों की लापरवाही का मामला माना जा रहा है, जिसको लेकर कई तरह के सवाल भी एयरपोर्ट अधिकारियों पर उठाए जा रहे हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications