'भारत मां! तेरे लिए जिएंगे तेरे लिए मरेंगे', जर्मनी में बच्चे ने गाया, PM मोदी ने चुटकी बजाकर दिया साथ
बर्लिन। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोपीय देशों के दौरे पर हैं। उनका पहला दिन जर्मनी में बीतेगा। मोदी जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीयों से मिले और अब उनकी जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ बैठक होगी। हालांकि, इससे पहले भारतीय मूल के लोगों से मिलने के दौरान एक बच्चे ने जब 'भारत मां' की महिमा गाई तो प्रधानमंत्री मोदी ने चुटकियां बजाकर उसका साथ दिया। बच्चे के गायन का वीडियो सामने आया है।

जर्मनी में भारत मां के जयकारे
इस वीडियो में दिख रहा है कि, बच्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भारत मां का गीत गा रहा है। उसके आस-पास अन्य भारतीय मौजूद हैं, और सभी उस उत्साहित बच्चे का कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं। बच्चा मातृभूमि का गीत गा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी ने उसके कंधे पर हाथ रखकर सुन रहे हैं। एक हाथ से मोदी चुटकी भी बजा रहे हैं।

बच्चे ने गाया, मोदी ने चुटकियां बजाईं
आप देखिए, बच्चे का यह गीत मनमोहक लग रहा है। जर्मनी में हजारों भारतीय रहते हैं और कुछ तो हमेशा के लिए वहां बस गए हैं। कई भारतीयों ने वहीं की लड़कियों से शादी की है। हालांकि, जब इस तरह के बच्चे हिंदी में अपने देश के लिए पंक्तियां गाते हैं तो सुनकर गर्व का अनुभव होता है।

प्रधानमंत्री से मिला ये ऑटोग्राफ
जर्मनी में प्रधानमंत्री मोदी को एक बच्ची ने तो आर्ट भी भेंट की। उसका भी वीडियो सामने आया है। हरे रंग का शूट पहने बच्ची ने तस्वीर पर प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ लेकर खुशी जाहिर की।
प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उत्साहित बच्ची "वंदे मातरम" और "जय हिंद" के नारे लगाती नजर आई। उसकी तिरंगे वाली तस्वीर के साथ फोटो की प्रशंसा हो रही है। इस दौरान होटल एडलॉन केम्पिंस्की में महिला-पुरुषों ने 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए।












Click it and Unblock the Notifications