Video: आग में तबाह हो गया एतिहासिक नोट्रे डेम कैथेड्रल, हजारों लोगों की आंखों में आंसू
पेरिस। सोमवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित नोट्रे डेम कैथेड्रल में आग क्यों लगी, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। सीएनएन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जांचकर्ताओं ने कंस्ट्रक्शन साइट पर मौजूद वर्कर्स से बात करके उनके बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। फ्रांस के समयानुसार सोमवार की दोपहर कैथेड्रल में आग लगी थी। आग उस समय लगी जब यहां पर रेनोवेशन का काम चल रहा था। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि 850 वर्ष पुराने इस कैथेड्रल में लगी आग का निर्माणकार्य से कोई कनेक्शन है या नहीं।

एक दूसरे का हाथ थामे लोग देख रहे थे मंजर
आग का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर एक बार को यकीन नहीं हो पा रहा है कि 24 घंटे पहले तक जो एतिहासिक इमारत पेरिस में मौजूद थी, अब वह उस तरह से कभी किसी को देखने को नहीं मिलेगी। नोट्रे डेम में लगी आग ने हर किसी का दिल दुखा दिया है। न सिर्फ पेरिस के लोग बल्कि यहां पर आने वाले पर्यटक भी काफी दुखी हैं। शहर में हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा दूर देशों से आए पर्यटक भी शामिल थे। कोई रो रहा था तो कोई गीत गुनगुना रहा था। लोग एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे और उनकी आंखों में आंसू थे।
400 फायरफाइटर्स की मशक्कत
आग की वजह से कोई भी नोट्रे डेम को अपनी आंखों के सामने गिरता हुआ नहीं देख पा रहा था। साइन नदी के किनारे स्थित इस कैथेड्रल में लगी आग को बुझाने के लिए करीब 400 फायरफाइटर्स आए उनकी पूरी कोशिश थी कि इसे ज्यादा नुकसान से बचाया जा सके। जिस समय कैथेड्रल आग में तबाह हो रहा था लोग आपस में कह रहे थे, 'यह नहीं हो सकता, यह मेरा दिल तोड़ने वाला है। नोट्रे डेम तुम ऐसे खत्म नहीं हो सकते।' नोट्रे डेम के आसपास मौजूद हजारों लोगों की भीड़ के लिए इस कैथेड्रल का इस तरह से गिरना एक बुरे सपने में तब्दील होकर रह गया है।
यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी हर अहम जानकारी पढ़ें यहां












Click it and Unblock the Notifications