नाइट क्लब में हंसते हुए कैमरे में कैद हुआ भूत, देखें वीडियो
लंदन। क्या आप भूतों पर भरोसा करते हैं? ...आपका जवाब होगा जी नहीं... तो आप बिल्कुल सही भी है..क्योंकि भूत होते हैं इसको कोई सिद्ध नहीं कर पाया है...लेकिन कभी-कभी कुछ चीजें आपके आस-पास ऐसी हो जाती हैं जिन पर ना चाहकर भी आपको भरोसा करना ही पड़ता है जिनका जवाब लाख खोजने के बाद भी नहीं मिलता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि हम क्या बेतुकी बातें कर रहे हैं तो सुनिए दरअसल पिछले दिनों ब्रिटेन की मैनचेस्टर सिटी के एक नाइट क्लब में भूत देखा गया है। यह भूत क्लब के सीसीटीवी में कैद हुआ है जिसके बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है।
आपको बता दें कि 11 जुलाई को मैनचेस्टर सिटी के ड्रीमवाटर लाउंज के सीसीटीवी फुटेज में एक साया कैद हुआ जिसके दिखने के बाद सीसीटीवी फुटेज एकदम से हिलने लगे और थोड़ी देर बाद ही सही भी हो गये। यह घटना रात के दो बजे के आसपास की है जो कि सुबह होते-होते सोशल साइटस पर टॉप न्यूज में बदल गऊ थी।
इस बात से क्लब के मालिक साइमन एलिसन काफी परेशान हैं, उन्हें लगता है कि इस वीडियो में कुछ छेड़छाड़ की गई है लेकिन उन्होंने इस बात से इंकार नहीं किया कि यह बात काफी डरावनी है जिसके बाद उनकी रातों की नींद उड़ गई है।
शिमला की टनल नं. 33 में आज भी है आत्मा का वास!













Click it and Unblock the Notifications